बेलवाकाजी इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर समापन

स्काउट-गाइड से अनुशासन और एकता की सीख: हमीदुल्लाह खान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के बेलवाकाजी स्थित साधुशरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बुधवार को गरिमामय माहौल में समापन हो गया। समापन समारोह में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हमीदुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हमीदुल्लाह खान ने कहा कि स्काउट गाइड युवक-युवतियों में एकता और अनुशासन की मिसाल कायम करता है। स्काउटिंग से जुड़कर छात्र-छात्राएं संस्कारित अभिरुचि के बनते हैं, जिसका लाभ उन्हें जीवन पर्यंत मिलता है।

रोटरी क्लब के सचिव आत्माराम गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व का विकास होता है और उनके भीतर सामाजिकता, राष्ट्रीयता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। वहीं, विशिष्ट अतिथि सिटीजन फोरम के उपाध्यक्ष विजय सिंह संत ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, साहस और नैतिकता के सद्गुणों को विकसित करता है।

ये भी पढें

नौतनवां का ‘टेस्टी पिज़्ज़ा पैराडाइज’ जांच के घेरे में, लटकी कार्रवाई की तलवार

इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर छात्र जीवन में ही समाज सेवा, देशभक्ति, भाईचारा तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। शिविर के प्रशिक्षक उमेश गुप्ता, नेहा यादव व नितिन कुमार ने भी बच्चों को स्काउटिंग के माध्यम से समाज सेवा के गुर सिखाए।

इस अवसर पर समाजसेवी रवीद्र जैन, शिक्षक सत्यनारायण यादव, प्रदीप चौबे, प्रहलाद वर्मा, राज कुमार गौड़, रवींद्र त्रिपाठी, दिलीप दुबे, सौरभ सिंह, दयानंद राव, सुग्रीव विश्वकर्मा, माया देवी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

आरक्षण बनाम योग्यता: जातीय आधार पर व्यवस्था को लेकर नई बहस

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

श्राद्ध क्यों किया जाता है तर्पण का क्या है महत्व

 

 

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

रायबरेली में अखिलेश की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर

Raebareli:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा से पहले रायबरेली में सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को प्रस्तावित यात्रा से पहले शहर और लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर सपा समर्थकों और विरोधियों की ओर से अलग-अलग पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में जहां समर्थकों ने अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

SSB की IG मीनू चौधरी ने आज सोनौली बार्डर का दौरा कर सुरक्षा का लिया जायजा

घुसपैठ और ड्रग तस्करी रोकने पर जोर, नेपाल के अधिकारियों संग की बैठक उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की नवागत IG मीनू चौधरी ने बुधवार को भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सोनौली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को अवैध घुसपैठ व तस्करी […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

कस्टम्स मुख्यालय लखनऊ ने स्क्रैप मामले में बैठाई जांच

शिकायतकर्ता से मांगा पक्ष, संबंधित अधिकारियों से पूछताछ शुरू मुख्यालय सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर जांच रिपोर्ट और प्रगति के आधार पर होगी अगली कार्रवाई उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सीमा शुल्क (कस्टम्स) विभाग नौतनवां से जुड़े स्क्रैप के एक बहुचर्चित मामले में मुख्यालय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों से […]

Spread the love
Read More