SP ने दोनों साहसी छात्रों को किया सम्मानित
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में छलांग लगाने वाली महिला के लिए कक्षा 10 के दो छात्र उस वक्त देवदूत बनकर सामने आए, जब उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज बहाव वाली नहर में उतरकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस साहसिक और मानवीय कार्य की हर ओर सराहना हो रही है।
मामला निचलौल थाना क्षेत्र का है, जहां महिला के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक तथा सद्दाम हुसेन निवासी कोहडवल, थाना निचलौल ने साहस का परिचय दिया।
दोनों छात्रों ने जोखिम उठाते हुए नहर के तेज बहाव के बीच महिला को बचाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस अदम्य साहस ने न सिर्फ एक महिला की जान बचाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि संकट की घड़ी में इंसानियत और हिम्मत सबसे बड़ी ताकत होती है।
ये भी पढें
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित
दोनों छात्रों के साहसिक कार्य की पुलिस प्रशासन ने भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की। 12 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष रूप से दोनों छात्रों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उनके साहस की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों छात्रों ने जिस तरह संकट के समय निस्वार्थ भाव से मदद करते हुए साहस का परिचय दिया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उनका यह कार्य अन्य लोगों को भी मुश्किल समय में मानवता के साथ आगे बढ़कर मदद करने की प्रेरणा देता है। दो छात्रों की हिम्मत ने एक जिंदगी बचाई और पूरे इलाके को यह सिखा दिया कि उम्र छोटी हो सकती है, लेकिन हौसला बड़ा हो तो बड़ा से बड़ा काम किया जा सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
DIG एस.चनप्पा ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की
माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता साफ, वनतारा करेगा इलाज और देखभाल में सहयोग
ग्रॉसरी खरीदारी पर हर महीने मिल सकता है 1,000 रुपये तक कैशबैक
बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 15 जिलों के 47 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

2 thoughts on “नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने दो छात्र, जान की परवाह किए बिना बचाया जीवन”
Comments are closed.