गन्ना मंत्री और ACS  को नहीं दिख रहा प्रधान प्रबंधक तकनीकी का भ्रष्टाचार

  • चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की उड़ाई जा रही धज्जियां
  • करोड़ों रुपए के उपकरण चीनी मिलों के लिए बने मुसीबत का सबब

Lucknow: उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव (ACS) गन्ना को प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद अग्रवाल का भ्रष्टाचार दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। इस भ्रष्ट अधिकारी के खरीदे गए करोड़ों रुपए के उपकरण चीनी मिलों के लिए मुसीबत का सबब बन गए है। मुख्यमंत्री को शिकायत भेजे जाने के बाद भी भ्रष्टाचारी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। संविदा पर रखे गए प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल ने एक ऐसी फर्म को आधा दर्जन चीनी मिलों के इंस्ट्रूमेंट उपकरणों की मेंटेनेंस का काम दे दिया जिसको तकनीकी कार्य करने का कोई अनुभव ही नहीं प्राप्त है।

सूत्र बताते है कि नानपारा, बेलरायां, संपूर्णानगर, अनूपशहर और पुवायां चीनी मिलों के CMC/AMC (वार्षिक मेंटिनेंस) की लिए ई निविदा चीनी मिल संघ की केंद्रीय क्रय प्रणाली के अन्तर्गत निकाली गई थी। प्रधान प्रबंधक तकनीकी ने इस ई निविदा की पात्रता, नियम और शर्तों में मन मुताबिक नियम शर्तें रखकर सभी नियमों को दरकिनार कर इस कार्य की दर संविदा का कार्यादेश लखनऊ की फर्म  सप्लॉक टेक्नोलॉजीज LLP फर्म को आवंटित कर दिया गया।

ये भी पढें

राजनीतिक स्वार्थ साधने का साधन नहीं, जिम्मेदारी है वीटोः भारत

इस फर्म को मिल में लगे बॉयलर एवं बायलिंग हाउस में स्थापित ऑटोमेशन उपकरणों के मरम्मत एवं रखरखाव का कोई अनुभव ही नहीं है। चीनी मिल संघ के आला अफसर और प्रधान प्रबंधक तकनीकी इस फर्म पर इस कदर मेहरबान है कि इस फर्म को जारी की गई दर संविदा के कार्यदेशों में 60 से 90 प्रतिशत तक का भुगतान फर्म को परफॉर्मा इनवॉइस के आधार पर पहले ही कर दिया, जबकि पूर्व में यह भुगतान कार्य होने के बाद किया जाता रहा है। सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री और चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि करोड़ों खर्च के बाद भी चीनी मिलो की हालत जर्जर बनी हुई है।

इसके लिए संविदा पर नियुक्त किए गए प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल जिम्मेदार है। इनको अपनी निकट फर्मों को चीनी मिलों में लूट मचाने की खुली छूट दे रखी है। श्रावस्ती और नानपारा सहकारी चीनी मिल में इस लूट का आसानी से देखा जा सकता है। इन मिलों में अनुभवहीन फर्म को बॉयलर एवं बोईलिंग हाउस और स्टैक मॉनिटरिंग के CMC के कार्य आवंटित किए गए थे। चीनी मिल चलने के एक माह बाद भी फर्म ने यह कार्य नहीं किए गए।

बॉयलर पर ID और FD फैन की VFD को मैनुअल चलाया जा रहा है। इससे मिल को भारी पावर लॉस और फ्यूल लॉस का सामना करना पड़ रहा है। संविदा पर नियुक्त प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद कुमार अग्रवाल का यह भ्रष्टाचार गन्ना मंत्री और अपर मुख्य सचिव गन्ना को दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। प्रधान प्रबंधक तकनीकी विनोद अग्रवाल के भ्रष्टाचार का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी भी वह करोड़ों का गोलमाल कर चुके है। इनके खरीद फरोख्त की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विधानसभा नौतनवां (महराजगंज) में 30 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

राजनीतिक स्वार्थ साधने का साधन नहीं, जिम्मेदारी है वीटोः भारत

यूपी में सत्ता बचाने उतरे शाह, क्या भाजपा की दरारें भर पाएंगे?

 

 

Spread the love

Education Uttar Pradesh

विधानसभा नौतनवां (महराजगंज) में 30 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज, 27 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र नौतनवां के राजकीय ITI परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये के 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए गुमशुदा मोबाइल- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने पिछले सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

UP Muslim vote bank: उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गया है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी के चलते प्रदेश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच राजनीति बंटती नजर आ रही है। हिंदुत्व के रहनुमा योगी बने हैं तो अखिलेश […]

Spread the love
Read More