Xi Jinping Delhi: नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हैं। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार, 12 सितंबर को दिल्ली पहुंच गए। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उनके विमान के उतरते ही राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। करीब सात साल बाद भारत पहुंचे जिनपिंग की यह यात्रा राजनीतिक और कूटनीतिक दोनों लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
जिनपिंग के भारत आने से पहले ही चीन की सुरक्षा टीम दिल्ली पहुंच चुकी थी। उनके ठहरने वाले होटल से लेकर एयरपोर्ट, भारत मंडपम और संभावित काफिले के रास्तों तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस पूरे इंतजाम में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ चीन के सुरक्षा अधिकारियों के बीच भी तालमेल रखा गया है।
ये भी पढें
नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने दो छात्र, जान की परवाह किए बिना बचाया जीवन
अपने साथ लाई गई खास आर्मर्ड कार
जिनपिंग के दौरे में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी खास कार Hongqi N701 की हो रही है। यह चीन के शीर्ष नेतृत्व के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विशेष आर्मर्ड लिमोजिन है। इसकी बनावट सामान्य लग्जरी कारों से अलग है और इसे सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार में मजबूत सुरक्षा कवच, बुलेटप्रूफ ग्लास और सुरक्षा से जुड़े कई विशेष इंतजाम हैं। यही वजह है कि इसे जिनपिंग का ‘चलता-फिरता किला’ कहा जा रहा है। विदेशी दौरे के दौरान चीन अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहता है और जरूरत के मुताबिक विशेष वाहन भी साथ लाता है।
विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति
शी जिनपिंग विशेष विमान से भारत पहुंचे। चीन के राष्ट्रपति विदेश यात्राओं के दौरान आमतौर पर विशेष रूप से तैयार Boeing 747-8 विमान का इस्तेमाल करते हैं। विमान में राष्ट्रपति की यात्रा के लिए जरूरी संचार और सुरक्षा संबंधी अतिरिक्त व्यवस्थाएं होती हैं। हालांकि इनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। जिनपिंग के साथ चीन के विदेश मंत्री वांग यी और कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कै क्यूई समेत अन्य अधिकारी भी भारत आए हैं। उनके साथ चीनी कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के आने की भी जानकारी है।
ये भी पढें
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित
होटल और रास्तों पर कड़ा सुरक्षा घेरा
जिनपिंग के ठहरने वाले होटल में सुरक्षा के कई स्तर बनाए गए हैं। होटल कर्मचारियों का सत्यापन, एंटी-सबोटाज जांच और आसपास के इलाके की निगरानी बढ़ाई गई है। होटल की छत, प्रवेश-निकास और आसपास की सड़कों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उनके काफिले के संभावित रास्तों पर पहले से सुरक्षा अभ्यास किया गया है। जरूरत के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
15 हजार पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री की तैनाती
BRICS सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। करीब 15 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलिट्री की लगभग 200 कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। CCTV कैमरों और फेस रिकग्निशन तकनीक से निगरानी बढ़ाई गई है। प्रमुख आयोजन स्थलों और विदेशी मेहमानों के होटलों में स्निफर डॉग की मदद से भी जांच की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित
DIG एस.चनप्पा ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की
अमरमणि प्रकरण में नहीं हुई गवाही, अब 18 को होगी सुनवाई

3 thoughts on “शी जिनपिंग की दिल्ली में एंट्री, चीन से पहुंची ‘किले’ जैसी कार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम”
Comments are closed.