महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

  • सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये के 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद
  • वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए गुमशुदा मोबाइल- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने पिछले सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये की 743 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। खास बात यह है कि मंगलवार को भी पुलिस 28 लाख रुपये की 115 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सुपुर्द किया है। ऐसे में महराजगंज पुलिस की तकनीक आधारित कार्रवाई ने कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 115 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 27 अक्टूबर 2026 को की गई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये है। इस पूरी कार्रवाई में CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की अहम भूमिका रही। सर्विलांस सेल और थानों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों से मोबाइल फोन को खोजा गया।

ये भी पढें

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय से खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की और महराजगंज पुलिस का आभार जताया। महराजगंज पुलिस के मुताबिक, पिछले सात महीनों में कुल 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ छह लाख रुपये है। यानी तकनीक, सर्विलांस और पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस दिलाई गई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को बताया कि पिछले सात महीने में दो करोड़ छह लाख रुपये की 743 गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर लौटा दिए गए। आज भी 28 लाख रुपये की बरामद 115 मोबाइल फोन को लौटाया गया है। उन्होंने अपील किया कि अगर मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो लापरवाही न बरतें। सबसे पहले नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

बाराबंकी: 175 बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दवाएं बांटी गईं

संयम की कसौटी पर नेताओं की फिसलती जुबान

दल-बदल से नहीं, जनविश्वास से टूटेगा भाजपा का किला

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

गन्ना मंत्री और ACS  को नहीं दिख रहा प्रधान प्रबंधक तकनीकी का भ्रष्टाचार

चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की उड़ाई जा रही धज्जियां करोड़ों रुपए के उपकरण चीनी मिलों के लिए बने मुसीबत का सबब Lucknow: उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री और अपर मुख्य सचिव […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

विधानसभा नौतनवां (महराजगंज) में 30 अक्टूबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज, 27 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र नौतनवां के राजकीय ITI परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रातः 10 बजे […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

त्रिकोणीय चक्रव्यूह में फंसता यूपी का मुस्लिम वोटर

UP Muslim vote bank: उत्तर प्रदेश की राजनीति का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह से गरमा गया है, जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी के चलते प्रदेश में हिंदू और मुस्लिमों के बीच राजनीति बंटती नजर आ रही है। हिंदुत्व के रहनुमा योगी बने हैं तो अखिलेश […]

Spread the love
Read More