दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में डूब रही महिला
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में नहर में कूदी एक महिला की जान कक्षा 10 के दो छात्रों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा ली। छात्रों के साहस और मानवीय संवेदना की पुलिस प्रशासन ने सराहना की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी दोनों छात्रों को सार्वजनिक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जानकारी के अनुसार नहर में एक महिला के छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।
पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहडवल, थाना निचलौल ने नहर में छलांग लगा दी। दोनों छात्रों ने तेज बहाव के बीच महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
ये भी पढें
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान करीब 30 वर्षीय सकीना अंसारी निवासी जहदा, थाना कोठीभार के रूप में हुई। उसका ससुराल छितौना गांव थाना निचलौल में है। पूछताछ में पारिवारिक विवाद के चलते महिला द्वारा यह कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आई।
महिला के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों छात्रों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना किसी की जिंदगी बचाना अनुकरणीय व प्रशंसनीय कार्य है। दोनों छात्रों को सम्मानित कर अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अमरमणि प्रकरण में नहीं हुई गवाही, अब 18 को होगी सुनवाई
‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए रणवीर सिंह, BMW के साथ किया बड़ा ऐलान
पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज
गाजीपुर: इंदिरा नगर में दो घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
साइबर फ्राड पर जागरूक करेगी कमिश्नरेट पुलिस

One thought on “पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित”
Comments are closed.