करवाचौथ पर ज्वेलरी शोरूम में उमड़ी भीड़, मंगलसूत्र से लेकर ब्राइडल पायल तक की धूम

Karwa Chauth Jewellery: सुहाग और अखंड सौभाग्य के पर्व करवाचौथ को लेकर काशी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व में अब गिनती के दिन शेष हैं, ऐसे में महिलाएं सजने-संवरने और खरीदारी की तैयारियों में जुट गई हैं। शहर के सराफा बाजारों और ज्वेलरी शोरूम में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। इस बार पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन वाली ज्वेलरी भी खूब पसंद की जा रही है।

खास तौर पर डायमंड मंगलसूत्र, टर्की चेन और आकर्षक मांगटीका महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाएं नए आभूषण खरीदती हैं। इसी परंपरा के बीच इस बार सोने और हीरे से बने मंगलसूत्र बाजार में खास आकर्षण का केंद्र हैं। ज्वेलरी कारोबारियों के अनुसार, सिंगल और डबल डायमंड डिजाइन वाले मंगलसूत्र की मांग अधिक है। इनकी शुरुआती कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

टर्की चेन और फैंसी डिजाइन का आकर्षण

मंगलसूत्र के अलावा चेन की विभिन्न डिजाइन भी महिलाओं को लुभा रही हैं। टर्की चेन के आधुनिक डिजाइन के साथ मीना चेन, लक्ष्मी चेन, मटरमाला और फैंसी चेन की भी मांग है। इनकी शुरुआती कीमत करीब एक लाख रुपये के आसपास है। वहीं, बजट के अनुसार खरीदारी करने वाली महिलाओं के लिए हल्के वजन के सोने के आभूषण भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपये से शुरू होती है।

सोने और हीरे के आभूषणों के साथ चांदी के पारंपरिक गहनों की खरीदारी भी जारी है। ब्राइडल पायल, बिछिया और करधनी महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। करवाचौथ के लिए महिलाएं अपनी पसंद, बजट और पहनावे के अनुरूप आभूषण चुन रही हैं।

सोने के सिक्कों की भी हो रही खरीदारी

करवाचौथ पर सोने के सिक्के खरीदने का चलन भी बाजार में दिखाई दे रहा है। कई महिलाएं इसे शुभ मानकर खरीद रही हैं। ज्वेलरी दुकानों पर 18 और 24 कैरेट के पांच और दस ग्राम के सोने के सिक्के उपलब्ध हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों को आभूषणों की खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

पारंपरिक आस्था के साथ फैशन का मेल

करवाचौथ के लिए मंगलसूत्र खरीद रहीं सीता मिश्रा का कहना है कि यह पर्व उनके लिए वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और मंगलकामना का प्रतीक है। वहीं, टर्की चेन खरीद रहीं रेखा विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें इसका आधुनिक डिजाइन पसंद है और यह त्योहार के श्रृंगार को खास बनाता है।

ये भी पढें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पद्मावती मंदिर में किए दर्शन

अर्दली बाजार स्थित हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल के अनुसार, करवाचौथ पर महिलाएं पारंपरिक डिजाइन के साथ आकर्षक और आधुनिक आभूषणों को भी पसंद कर रही हैं। बाजार में मंगलसूत्र, चेन और अन्य गहनों की विविध रेंज उपलब्ध है, जिससे महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गाय-भैंस चराने से SDM बनने तक का सफर, किसान के बेटे दिनेश चौधरी ने ऐसे रचा इतिहास

चेहरा गोरा करने वाली क्रीम का खतरनाक सच! मरकरी से किडनी-लिवर पर पड़ सकता है असर

‘अद्वैत’ से थमेगा वैश्विक संकट, छोड़नी होगी ‘जीरो-सम गेम’ की सोचः जयशंकर

बिना बेहतर परफ्यूजन के अधूरा है हृदय प्रत्यारोपण

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “करवाचौथ पर ज्वेलरी शोरूम में उमड़ी भीड़, मंगलसूत्र से लेकर ब्राइडल पायल तक की धूम”

Comments are closed.

Lifestyle

करवा चौथ पर छाया फैशन का जादू, मल्टीकलर लहंगे और पोल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही मुरादाबाद के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कपड़ों की दुकानों से लेकर ज्वेलरी शोरूम और मेकअप स्टूडियो तक महिलाओं की पसंद के नए रंग दिखाई दे रहे हैं। इस बार पारंपरिक सुहाग के शृंगार में फैशन का नया अंदाज भी शामिल हो रहा है। […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

रीठा और गुड़हल से घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, बालों की देखभाल होगी आसान

Reetha Hibiscus Shampoo: आजकल बालों की देखभाल के लिए बाजार में कई तरह के महंगे शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इसके बावजूद कई लोग बालों के रूखेपन, टूटने और बेजान होने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप बालों की सफाई के लिए कोई पारंपरिक विकल्प तलाश रहे हैं, तो […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

ओट्स और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं हेल्दी नाश्ता

Weight Loss Breakfast : अगर आपको मीठा खाना पसंद है, लेकिन आप अपनी फिटनेस और डाइट का भी ध्यान रखना चाहते हैं, तो होममेड ग्रेनोला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, केले और शहद से तैयार होने वाला यह नाश्ता स्वाद में लाजवाब और बनावट में कुरकुरा होता है। इसे आप […]

Spread the love
Read More