New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है और ED की कार्रवाई की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने हरीश रावत के इस्तीफे को लेकर BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और हरीश रावत के राजनीतिक संस्कारों में त्याग की भावना है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा, लेकिन बीजेपी और ED की कार्रवाई की टाइमिंग हमेशा सवालों के घेरे में रही है।
‘ED को टूल की तरह इस्तेमाल करती है BJP’
सुखदेव भगत ने आरोप लगाया कि BJP राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करती है और ED का इस्तेमाल एक टूल के तौर पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की कार्यशैली और कार्रवाई के समय को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।कांग्रेस सांसद ने कहा कि हरीश रावत ने अपने पदों से इस्तीफा देकर राजनीतिक मर्यादा और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए।
ये भी पढें
शी जिनपिंग की दिल्ली में एंट्री, चीन से पहुंची ‘किले’ जैसी कार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना पर ED की कार्रवाई
दरअसल, हरीश रावत के करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है। एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।ED के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जीना के ठिकाने से करीब 32 लाख रुपये नकद और कई लग्जरी घड़ियां जब्त की गई हैं।
ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े अहम पद
अपने करीबी सहयोगी पर हुई ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से हटने की घोषणा की।
हरीश रावत ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपने सहयोगी चंदन सिंह जीना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जीना एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
पार्टी को नुकसान न हो, इसलिए लिया फैसला
हरीश रावत ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। ऐसे में वह नहीं चाहते कि उनके PA पर लगे आरोपों की वजह से कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो या पार्टी को किसी तरह का राजनीतिक नुकसान पहुंचे।
हरीश रावत के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जहां कांग्रेस ED की कार्रवाई की टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रही है, वहीं जांच एजेंसी की कार्रवाई को लेकर आगे की तस्वीर जांच के परिणामों के बाद ही स्पष्ट होगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
शी जिनपिंग की दिल्ली में एंट्री, चीन से पहुंची ‘किले’ जैसी कार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नहर में डूब रही महिला के लिए ‘देवदूत’ बने दो छात्र, जान की परवाह किए बिना बचाया जीवन
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी कृष्णा और सद्दाम को करेंगे सम्मानित
DIG एस.चनप्पा ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की
माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता साफ, वनतारा करेगा इलाज और देखभाल में सहयोग

2 thoughts on “हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला”
Comments are closed.