Mumbai: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव से पहले DJ और तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुणे में कुछ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज वाले DJ पर रोक लगाने की मांग तेज कर दी है। इस मुद्दे को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोर प्रदूषण पर चिंता जताते हुए उत्सव को पारंपरिक और नियंत्रित तरीके से मनाने पर जोर दिया है।
DJ के खिलाफ अभियान चलाने वाले पुणे निवासी विद्यानंद बापट ने गणेशोत्सव के दौरान तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इस मुद्दे को लेकर उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ा। हाल ही में एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन पर कथित तौर पर हमला किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और बापट की सुरक्षा भी बढ़ाई गई।
ये भी पढें
छह सितंबर को निकलेगी रैली
DJ के खिलाफ पुणे में नागरिकों की मुहिम अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। लाउडस्पीकर विरोधी पुणे नागरिक मंच की ओर से छह सितंबर को बालगंधर्व चौक से पुणे महानगरपालिका मुख्यालय तक मार्च निकालने की घोषणा की गई है। आयोजकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बल्कि तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण से परेशान नागरिकों की पहल है। आम आदमी पार्टी के पुणे शहर अध्यक्ष मुकुंद किरदत ने भी इस मार्च की जानकारी देते हुए नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
ये भी पढें
सीने की जकड़न को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
फडणवीस ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने DJ विवाद पर तत्काल किसी व्यापक कानूनी प्रतिबंध की घोषणा करने के बजाय लोगों की सहमति और संवाद के जरिए समाधान निकालने की बात कही है। उनका कहना है कि त्योहारों की परंपराओं में अचानक कानून के जरिए बदलाव करने के बजाय लोगों को विश्वास में लेकर रास्ता निकालना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी माना है कि अत्यधिक शोर और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना जरूरी है। हालांकि, मौजूदा घटनाक्रम में फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से कम शोर के साथ गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया है। उन्होंने DJ के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले शोर को लेकर चिंता भी जाहिर की है।
संजय राउत ने सरकार को घेरा
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने DJ को लेकर महाराष्ट्र सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल अलग-अलग शहरों में प्रतिबंध लगाने के बजाय पूरे राज्य के लिए DJ और लेजर लाइट के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट नियम होने चाहिए। राउत ने सरकार पर फैसला लेने में देरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से कैबिनेट स्तर पर निर्णय लेने की मांग की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रात में जंक फूड खाना पड़ सकता है भारी, जानें सेहत पर असर
चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
‘मिर्जापुर द मूवी’ में गुड्डू भैया का जलवा, अली फजल ने एक्शन से मचाया धमाल

2 thoughts on “गणेशोत्सव में DJ पर बैन को लेकर घमासान, विपक्ष हमलावर; फडणवीस ने दिया बड़ा बयान”
Comments are closed.