चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Lucknow

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है

छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है। भारत के पहले उपराष्ट्रपति, शिक्षक विद्वान एवं चिंतक पूर्व राष्ट्रपति, प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी के तहत शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढें

सोने की कीमत में फिर उछाल, 1400 रुपये बढ़ा भाव; क्या 1.70 लाख के पार जाएगा रेट?

 

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाया। इस मौके पर अध्यापिका इरम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारे देश के पहले एवं द्वितीय उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, विद्वान, शिक्षक एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को ही शिक्षक दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। उन्होंने देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। वह 1949 से 1952 तक सोवियत संघ में भारतीय राजदूत के रूप में काम किया।

WhatsApp Image 2026 09 05 at 4.23.02 PM

इसके साथ ही 1952 में भारत के उपराष्ट्रपति बने और 1962 तक इसी पद पर बने रहे। वह 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे। वहीं अध्यापक राम तिलक यादव ने छात्र-छात्राओं को बताया कि शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी होता है। वहीं वह हमारे जीवन के गुरू होते हैं जो हमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि समाज की सभी सच्चाइयों का ज्ञान देते हैं।

ये भी पढें

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने गुरुजनों को गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया, जबकि स्कूल प्रबंधिका ने सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर इरम, राम तिलक यादव, पंकज, कल्लू राम, रंजना, छवि, पूजा के अलावा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, केएल राहुल को मिला आराम

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

अब एक ही कमांडर के नीचे पाकिस्तान की तीनों सेनाएं, असीम मुनीर की बढ़ी ताकत

 

 

 

2 thoughts on “चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Comments are closed.

Saharanpur
homeslider Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद पर एक्शन से भड़के इमरान मसूद, बोले- कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शनिवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कार्रवाई को संविधान और कानून के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मथुरा से CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, ‘चवन्नी’ बयान से अखिलेश पर निशाना

मथुरा से CM योगी ने साधी पश्चिमी यूपी की सियासत CM Yogi in Mathura: अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कान्हा की नगरी से सीएम योगी ने एक साथ हिंदुत्व और जाट भावनाओं को साधने की कोशिश की। […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, DM-SP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महाराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के […]

Read More