विजयादशमी पर योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

Gorakhpur
  • अखंड ज्योति और मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की भी सीएम योगी ने की पूजा
  • सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ सहित नाथपंथ के संतों को किया नमन

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में CM योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। गोरक्षपीठ में विजयादशमी का विशिष्ट अनुष्ठान दो घंटे से अधिक समय तक चला।

ये भी पढें

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई, जहां शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से ही जगतजननी आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे। शक्तिपीठ में वेदी पूजन तथा लोकमंगल की प्रार्थना करने के बाद सीएम योगी मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ व अन्य साधु-संतों के साथ, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार, शंख, डमरू, घंट, तुरही की गूंज के बीच गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। यहां उन्होंने नाथपंथ के विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की विशिष्ट पूजा की।

WhatsApp Image 2026 10 20 at 3.58.21 PM
विविध पूजन सामग्री के साथ शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे चढ़ाए, आरती उतारी और हाथ से चंवर झुलाकर श्रद्धासेवा अर्पित की। गुरु गोरखनाथ जी की विधिवत आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला, भीम सरोवर का विशिष्ट पूजन किया। उन्होंने करबद्ध होकर महायोगी गोरखनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की।

ये भी पढें

महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध

पूजन के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सहित अन्य संतों की समाधि स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, योगिराज बाबा गंभीरनाथ जी महाराज आदि मनीषियों की प्रतिमा समक्ष शीश नवाया और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू, तुरही और बैंड बाजे की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति तरंगों से झंकृत हो रहा था। विजयादशमी के विशिष्ट पूजन में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के सुखमय, शांतिमय और समृद्धिमय जीवन की कामना की।

WhatsApp Image 2026 10 20 at 3.58.19 PM

विजयादशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया और गोमाता को श्रद्धाभाव से गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के दौरान वह गोवंश को दुलारते भी रहे। उन्होंने भीम सरोवर में मछलियों को भी लाई खिलाई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध

‘नई नवेली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में कमाए ₹19.3 करोड़

 

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

महिगवां में खुनी खेल: कलयुगी चाचा ने भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला

लाठी लगने से चाचा भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती शुक्लन पुरवा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र स्थित शुक्लन पुरवा गांव में सोमवार रात उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी चाचा गुड्डन मिश्रा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम […]

Spread the love
Read More
kathmandu
homeslider International

रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही

हरिचरण शाह ने जलवायु परिवर्तन और हिमालयी झीलों पर जताई चिंता कैलाश यात्रियों की सुरक्षा और सीमापार अलर्ट सिस्टम पर उठे सवाल बोले-समय पर सूचना मिलने से बचाई जा सकती हैं कई जानें kathmandu: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमालयी क्षेत्रों में सुरक्षा, पर्यावरण और आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध

रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट का किया निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित मूर्ति […]

Spread the love
Read More