शिवा शर्मा हत्याकांड: इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

Lucknow

यूपी STF और नागपुर पुलिस की मदद से श्रद्धा दुबे गिरफ्तार

नौ अक्टूबर 2026 से श्रद्धा बहन सहित तीन लोगों के साथ चल रही थी फरार

ए अहमद सौदागर

Lucknow: कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रही पचास हजार की इनामी नामजद आरोपित श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर उर्फ दानिश को लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को यूपी एसटीएफ व नागपुर पुलिस के सहयोग से धरदबोचा। बताया जा रहा है कि नेपाल से लेकर यूपी के अलग-अलग जिलों में ठिकाना बदल रही श्रद्धा दुबे नागपुर से भी कहीं भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस टीम ने उसके नापाक इरादों को कुचलते हुए दबोच लिया। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के मुताबिक मुख्य आरोपित सहित तीनों को नागपुर अदालत में पेश करने के बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

 

सनद रहे कि नौ अक्टूबर 2026 को हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मूल रूप से रायबरेली निवासी मॉडल श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। मौत के बाद से ही श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और चालक तनवीर उर्फ दानिश के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में मृतक शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासन ने हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया जबकि इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था।

 

ये भी पढें

आज़ाद हिंद सरकार की कल हुई थी स्थापना

फरार चल रही श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के लिए इनाम की धनराशि बढ़ाकर पुलिस कमिश्नर ने पचास-पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। इनाम घोषित होते ही पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग जिलों और नेपाल सीमा सहित कई जगहों पर दबिश दे रही थी, लेकिन हर बार श्रद्धा दुबे बहन सहित ठिकाने बदल कर भाग निकलती थी। पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ की मदद और नागपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद पुलिस नागपुर अदालत में पेश किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

श्रद्धा दुबे और उसकी बहन समेत तीन पर 50-50 हजार का इनाम, पुलिस ने दोगुनी की  राशि, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

लंबी होगी पुलिस के सवालों की फेहरिस्त

कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे सहित तीनों के पकड़े जाने के बाद बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार दसवें दिन धर गिरफ्तार कर ली गई। पुलिस लंबी कवायद के बाद भी इन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही। पुलिस और एसटीएफ को इनामी श्रद्धा, बहन रश्मि और चालक तनवीर के नागपुर में छिपकर रहने की भनक लग गई थी कि टीम वहां पहुंची और नागपुर पुलिस के सहयोग से दबोच लिया। हालांकि अब मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को पुलिस के सवालों की फेहरिस्त का सामना करना होगा। बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या सहित अन्य मुकदमे के मामले में कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान रिश्तों की गहराई तथा शिवा शर्मा व आरोपी श्रद्धा दुबे के बीच हुए मनमुटाव से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में श्रद्धा से सीधे पूछताछ पुलिस के लिए काफी अहम होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महिगवां में खुनी खेल: कलयुगी चाचा ने भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला

रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही

विजयादशमी पर योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

 

Spread the love

Azad Hind Fauj
homeslider National

आज़ाद हिंद सरकार की कल हुई थी स्थापना

Azad Hind Fauj: आज़ाद हिंद सरकार की स्थापना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। 21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत की अस्थायी सरकार यानी ‘आज़ाद हिंद सरकार’ की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना और देश में स्वतंत्र […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

महिगवां में खुनी खेल: कलयुगी चाचा ने भतीजे पर बांके से ताबड़तोड़ वारकर काट डाला

लाठी लगने से चाचा भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती शुक्लन पुरवा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र स्थित शुक्लन पुरवा गांव में सोमवार रात उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी चाचा गुड्डन मिश्रा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

विजयादशमी पर योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन

अखंड ज्योति और मंदिर परिसर के सभी देव विग्रहों की भी सीएम योगी ने की पूजा सीएम योगी ने महंत अवेद्यनाथ सहित नाथपंथ के संतों को किया नमन Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक […]

Spread the love
Read More