
लाठी लगने से चाचा भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती
शुक्लन पुरवा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: महिगवां थाना क्षेत्र स्थित शुक्लन पुरवा गांव में सोमवार रात उस समय अचानक सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी चाचा गुड्डन मिश्रा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम के ऊपर बांके से ताबड़तोड़ वारकर मार डाला। यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब चाचा-चाची के बीच हो रहे विवाद को दिव्यांशु सुलझाने गया था कि दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई तभी गुड्डन ने दिव्यांशु के ऊपर बांके से हमला कर दिया, जबकि मृतक ने भी लाठी से हमला कर चाचा को जख्मी कर दिया था।
DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक आरोपित अभी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि घरवालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। DCP उत्तरी का कहना है कि इलाज होने के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
महिगवां थाना क्षेत्र के शुक्लन पुरवा ग्राम पंचायत परसहिया गांव निवासी दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम व गुड्डन मिश्रा रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात गुड्डन मिश्रा और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। चाचा-चाची के बीच हो रहे विवाद सुनकर पड़ोस में रहने वाले दिव्यांशु मौके पर पहुंचकर दंपति को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो खूनी खेल खेलने वाला गुड्डन अपने भतीजे से भिड़ गया और गाली-गलौज करते हुए मारकर करने लगा।
ये भी पढें
बात इतनी बढ़ गई कि बेखौफ गुड्डन दिव्यांशु के ऊपर बांके से ताबड़तोड़ वारकर लहुलुहान कर दिया। यह माजरा देख दिव्यांशु भी लाठी-डंडों से वार किया, लेकिन अधिक जख्म होने पर दिव्यांशु खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। खबर मिलते ही डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया।
DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक अभी गुड्डन मिश्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
रसुवा की भीषण आपदा से नेपाल में भारी तबाही
जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन
महराजगंज में दशहरा-विसर्जन को लेकर DM-SP प्रतिबद्ध

