
सामूहिक आत्महत्या की आशंका से थर्रा उठा पूरा शहर
पैसे के लिए मशहूर शहर में हुए इस कांड ने सबको झकझोरा
नया लुक ब्यूरो
Bengaluru: IT के क्षेत्र में देश-दुनिया में मशहूर शहर बैंग्लुरू के निकट विजयपुरा में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भूतानाल झील में एक महिला और उसके पांच बच्चों के शव उतराते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतकों की पहचान शोभा जलगेरी और उनके बच्चों विद्या (14), सुवर्णा (14), गौदेश (10), विकास (5) और सानिका (7) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार विजयपुरा जिले के टिकोटा तालुक के तोरावी गांव का रहने वाला था।
सुबह झील में मिले छह शव
विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबार्गी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भूतानाल झील में छह शव तैर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। जांच के दौरान मृतकों की पहचान शोभा और उसके पांच बच्चों के रूप में हुई।
ये भी पढें
पति से विवाद के बाद घर से निकली थी महिला
पुलिस के मुताबिक, शोभा के पति भीमराय ने सोमवार को विजयपुरा ग्रामीण पुलिस थाने में परिवार के छह सदस्यों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 24 अगस्त को शोभा का अपने पति के साथ विवाद हुआ था। कथित तौर पर विवाद के दौरान उसने घर छोड़ने और बच्चों के साथ जान देने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद शोभा सुबह करीब छह बजे घर से निकली। शुरुआत में वह अपने चार बच्चों को साथ लेकर गई थी। इसके बाद वह एक आवासीय स्कूल पहुंची, जहां उसका एक और बच्चा पढ़ता था। बताया गया है कि इस बच्चे को सुनने में परेशानी थी। शोभा उसे भी अपने साथ ले गई।

घर पर छूट गया था मोबाइल फोन
पुलिस ने परिवार की गतिविधियों और संभावित लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन शोभा का मोबाइल फोन घर पर ही मिला। ऐसे में पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रैक करने में परेशानी हुई। अब झील से शव मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी है।
ये भी पढें
नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया
आत्महत्या या अपराध? हर एंगल से जांच
SP लक्ष्मण निंबार्गी के अनुसार, पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं महिला और उसके बच्चों की मौत किसी आपराधिक घटना का परिणाम तो नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी।
पारिवारिक विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस को शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद श्रावण सोमवार की तैयारियों को लेकर शुरू हुआ था। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और उसकी गंभीरता को लेकर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नागराज और आदर्श नगर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस अब परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे
INDIGO उड़ान में हड़कम्प, सफाई के दौरान मिला था ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर
नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया

