10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

Kathmandu

नेपाल पुलिस के 32 और सशस्त्र पुलिस बल के नौ जवान अभी भी लापता, तलाश जारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का रेस्क्यू कर इलाज शुरू किया गया है। बाढ़ में नेपाल पुलिस के 32 और सशस्त्र पुलिस बल के नौ जवान समेत 41 सुरक्षाकर्मी लापता बताए जा रहे हैं।

बेत्रावती क्षेत्र में बाढ़ आने की सूचना देने के लिए माइकिंग कर रहे नेपाल पुलिस के सहायक हवलदार संतोष रिजाल महज 10 सेकेंड के अंतर से अपनी जान बचाने में सफल रहे। वह सब-इंस्पेक्टर रामकाजी पौड़ेल की कमान में स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना दे रहे थे, तभी अचानक तेज बाढ़ आ गई।

ये भी पढें

नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

रिजाल ने बताया कि बाढ़ इतनी तेजी से आई कि घरों में सो रहे, बैठे और खाना खा रहे लोग भी उसकी चपेट में आ गए। वह खुद मोटरसाइकिल पर थे और बाढ़ का पानी आते ही बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागे। उन्होंने कहा, “बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागा और अपनी जान बचाई। सिर्फ 10 सेकेंड के अंतर से बच पाया। ऐसे समय में जिंदा बचना ही बहुत बड़ी बात है।” रिजाल के साथ माइकिंग के लिए गए सब-इंस्पेक्टर रामकाजी पौडे़ल अभी भी संपर्क विहीन हैं। रिजाल के मुताबिक, बेत्रावती में करीब 70 घर थे, लेकिन बाढ़ के बाद कोई भी घर पूरी तरह सुरक्षित नहीं बचा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई लोगों और बच्चों को अपनी आंखों के सामने बाढ़ में बहते देखा।

WhatsApp Image 2026 08 26 at 4.11.22 PM

बाढ़ के बाद नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। हेलीकॉप्टर, ड्रोन, प्रशिक्षित खोजी कुत्तों और विशेषज्ञ बचावकर्मियों की मदद ली जा रही है। मेडिकल टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता एवं DIG अबि नारायण काफ्ले के अनुसार, नेपाल पुलिस के 32 और सशस्त्र पुलिस के नौ जवान अभी भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और लापता लोगों की तलाश जारी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

 

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider Uttar Pradesh

नवरात्रि पर रहेगा शुक्रास्त का कहर नहीं होगे शुभ कार्य

Navaratri : शारदीय नवरात्रि अश्वनी शुक्ल पक्ष 11अक्टूबर रविवार से प्रारम्भ हो रहा है यह पक्ष 16 दिन का होगा इस लिए नवरात्रि भी दस दिनों का होगा प्रतिपदा के दिन चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग होने के कारण नवरात्रि का कलश स्थापन मध्यान समय में शुभ अभिजित मुहूर्त में 11 बज कर 35 मिनट […]

Spread the love
Read More