मेरे गांव में रोज होती है बापू की पूजा..!

Kanker

बापू की पूजा से रोशन है मेरा नाम

Kanker: मैं उत्तर बस्तर जिला के नरहरपुर ब्लॉक का कोड़ेगांव-रैय्यत पंचायत हूं… प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े गंगरेल बांध के विशाल डुबान क्षेत्र की गोद में मेरा अस्तित्व बसा है। मेरी सबसे बड़ी और अनूठी पहचान गांधी मंदिर है। मुझे इस बात का गर्व है कि मेरे पंचायत के सटियारा गांव में देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित है और ग्रामीण भगवान की तरह उनकी पूजा करते हैं।

मेरे आंगन में आस्था और देशभक्ति का एक ऐसा अनोखा संगम देखने को मिलता है, जो पूरे देश में दुर्लभ है। इस गांधी मंदिर में ग्रामीण अपने पारंपरिक देवी-देवताओं के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा की भी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही सटियारा और कोड़ेगांव-रैय्यत क्षेत्र में भगवान शिव और माता के प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं, जो हमारी सदियों पुरानी आध्यात्मिक विरासत को संजोए हुए हैं।

जहां महात्मा गांधी के आदर्शों की पूजा होती हो, वहां की मिट्टी में देशभक्ति का जज्बा होना स्वाभाविक है। सरपंच लक्ष्मी सोरी बताती हैं कि डूबान क्षेत्र की चुनौतियों के बीच पले-बढ़े मेरे गांव के युवाओं में देश सेवा की ललक कूट-कूट कर भरी है। आज मेरे गांव के कई युवा भारतीय सेना आर्मी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सीएफ में तैनात होकर देश और प्रदेश की सुरक्षा में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। चारों ओर घने जंगल और गंगरेल के अथाह जलभराव से घिरे होने के कारण मेरे गांव तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग के साथ-साथ जलमार्ग (नाव/बोट) भी जीवनरेखा की तरह काम करता है। मेरी यही मनमोहक प्राकृतिक छटा आज पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है। जिला प्रशासन द्वारा मेरे क्षेत्र के सटियारा को एक प्रमुख रॉ कैंपिंग और एडवेंचर टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया गया है। सटियारा गंगरेल के डूबान क्षेत्र में जलभराव वाले हिस्से के किनारे गांधी मंदिर स्थित है। व्यू पॉइंट से बांध का विहंगम नजारा दिखता है।

आबादी: 1700

सड़क मार्ग से चारामा, कोड़ेगांव-रैय्यत होते सटियारा। गंगरेल से बोट के जरिए जलमार्ग से भी यहां पहुंच सकते हैं। यह गांव कांकेर की सरहद पर है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी चुनाव 2027: NDA के सहयोगी दलों ने दिखाई ताकत

28 हजार रुपये में गिरवी रखी 2500 वर्ग मील जमीन

गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना

 

Jagdalpur
Chhattisgarh

28 हजार रुपये में गिरवी रखी 2500 वर्ग मील जमीन

279 साल बाद भी नहीं छुड़ा पाए बस्तर के राजा बस्तर के राजाओं ने अपनी सत्ता बचाने के लिए दूसरे राजघरानों को सौंप दी थीं जमीनें भोपालपट्टनम का बड़ा हिस्सा नवाबों को भी दिया गया Jagdalpur: कभी विशाल रियासत रहे बस्तर के इतिहास से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। […]

Read More
Palm
homeslider Religion

भाग्य, समृद्धि और शांति के प्रतीक हैं हथेली पर बने चतुर्भुज

Palm हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने हर निशान का अपना अलग महत्व बताया गया है। कुछ चिह्नों को भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, तो कुछ जीवन की परेशानियों के प्रभाव को कम करने वाले माने जाते हैं। ऐसा ही एक खास निशान है चौकोर या आयताकार चतुर्भुज। मान्यता है कि हथेली […]

Read More
Bikaner
homeslider Religion

निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज का महाप्रयाण

आचार्य संजय तिवारी Bikaner: सनातन धर्म के आकाश से एक और दिव्य नक्षत्र अस्त हो गया। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामंडलेश्वर, निर्वाण पीठाधीश्वर, बीकानेर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज का 74 वर्ष की आयु में दिल्ली में ब्रह्मलीन होना, केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, एक जीवंत वैदिक परम्परा का मौन हो […]

Read More