सिने वर्ल्ड में सलमान के 38 साल, सोशल मीडिया में जश्न

Salman Khan Career :  बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भारतीय सिनेमा में अपने शानदार सफर के 38 साल पूरे कर लिए हैं। एक छोटे से सपोर्टिंग रोल से शुरू हुआ उनका करियर आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाली स्टारडम की मिसाल बन चुका है। इस खास मौके पर दुनियाभर में उनके फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार का जश्न मना रहे हैं।

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स (SKF) की ओर से इस खास अवसर पर एक स्पेशल सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में सलमान के यादगार किरदारों, दमदार एक्शन सीन्स और उनके फिल्मी सफर के कई खास पलों की झलक दिखाई गई है।वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया, “38 साल। एक शानदार सफर। एक ऐसा नाम, जो एक इमोशन बन गया।” इसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान के फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। उनके चाहने वालों ने अलग-अलग पोस्ट और वीडियो के जरिए अभिनेता के 38 साल के सफर को सेलिब्रेट किया।

‘प्रेम’ ने बनाया रातोंरात सुपरस्टार

सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। हालांकि, अगले ही साल रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’ ने उनकी किस्मत बदल दी। फिल्म में सलमान ने ‘प्रेम’ का किरदार निभाया और उनकी मासूमियत, रोमांटिक अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों के दिल में उतर गई। फिल्म की सफलता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रोमांस से एक्शन तक बनाई खास पहचान

करीब चार दशक के अपने करियर में सलमान खान ने रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में काम किया। ‘दबंग’ के चुलबुल पांडे से लेकर ‘एक था टाइगर’ के टाइगर तक उनके कई किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए। अभिनय के साथ सलमान ने बतौर प्रोड्यूसर भी सिनेमा में योगदान दिया। उनकी प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी ‘चिल्लर पार्टी’ और ‘बजरंगी भाईजान’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ सलमान का 38 साल का सफर

सलमान खान के 38 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है। #38YearsOfSalmanKhanEra हैशटैग भी ट्रेंड करता नजर आया। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस ने पोस्ट शेयर कर अभिनेता के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। सलमान खान का सफर सिर्फ एक अभिनेता की सफलता की कहानी नहीं है। वह भारतीय पॉप कल्चर का ऐसा चेहरा बन चुके हैं, जिनके साथ कई पीढ़ियों की यादें जुड़ी हैं। ‘प्रेम’ से लेकर ‘टाइगर’ तक, सलमान ने करीब चार दशकों में अपनी ऐसी पहचान बनाई है, जो आज भी उतनी ही मजबूत नजर आती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया

बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

 

Spread the love

Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

Lucknow: भारतीय सिनेमा के फलक पर कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय नहीं करते, बल्कि अपनी मौजूदगी से पूरे समाज के भीतर सुलग रहे सवालों को आवाज देते हैं। आठ अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में 75 वर्ष की आयु में जब नाना पाटेकर […]

Spread the love
Read More