ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का टूटा सपना, नॉर्थ जोन ने रोमांचक जीत

 ऋतुराज गायकवाड़ की टीम सेमीफाइनल से बाहर

Bengaluru: दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ जोन ने रोमांचक मुकाबले में वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर ऋतुराज सेमीफाइनल में जगह बना ली। टर्न लेती पिच पर नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया और वेस्ट जोन की पूरी टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई। अब सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन का सामना साउथ जोन से होगा।

आखिरी दिन 6.3 ओवर में पलटा मैच

वेस्ट जोन ने 287 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन की शुरुआत सात विकेट पर 220 रन से की थी। टीम को जीत के लिए 67 रन और चाहिए थे, लेकिन नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने महज 6.3 ओवर में उसके बचे तीन विकेट हासिल कर मैच खत्म कर दिया।

ये भी पढें

नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

उर्विल पटेल 25 रन और तनुष कोटियन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने पहले कोटियन को आउट किया और फिर तुषार देशपांडे को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद निशांत सिंधू ने उर्विल पटेल का विकेट लेकर वेस्ट जोन की पारी समेट दी।

आबिद मुश्ताक बने जीत के हीरो

नॉर्थ जोन की जीत के सबसे बड़े नायक आबिद मुश्ताक रहे। उन्होंने मैच में 99 रन देकर कुल नौ विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी दिन भी उनकी गेंदबाजी ने वेस्ट जोन के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया।

गायकवाड़ का रन आउट बना टर्निंग प्वाइंट

मुकाबले में निर्णायक मोड़ वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का रन आउट होना रहा। उन्होंने 70 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली और मुशीर खान के साथ 111 रन की अहम साझेदारी की। उस समय वेस्ट जोन का स्कोर तीन विकेट पर 195 रन था और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी।

लेकिन गायकवाड़ के आउट होते ही मैच का रुख तेजी से बदल गया। वेस्ट जोन ने महज सात ओवर से भी कम समय में गायकवाड़ और मुशीर खान समेत चार विकेट गंवा दिए और नॉर्थ जोन ने मुकाबले पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया।

ऐसा रहा मुकाबले का पूरा हाल

नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्ट जोन की टीम 187 रन पर सिमट गई। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए और वेस्ट जोन के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन 234 रन पर ऑलआउट हो गया और उसे 52 रन से हार का सामना करना पड़ा।

30 अगस्त से होंगे सेमीफाइनल

इस जीत के साथ नॉर्थ जोन ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 30 अगस्त से होने वाले सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन का मुकाबला साउथ जोन से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने होंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

KARNATAKA की झील में मां और पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी

आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक अध्ययन और पंचकर्म से आगे बढ़ा रहे डॉ. श्रीयश दूबे

ब्रेकअप ने खोला पेपर लीक का राज, MPSC के अधिकारियों तक पहुंची जांच

INDIGO उड़ान में हड़कम्प, सफाई के दौरान मिला था ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर

बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

 

Spread the love

Sports

IND vs WI 3rd T20I: इंदौर में रन बरसने की उम्मीद, अय्यर-सैमसन पर नजरें

IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे मैच में रनों की बरसात के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों को एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच के लिए मशहूर होलकर स्टेडियम में गेंदबाजों […]

Spread the love
Read More
Sports

कपिल देव की वैभव सूर्यवंशी को सलाह, बोले- तीन साल बाद करेंगे बात

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में छा जाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। IPL से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक उनके प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के नायक कपिल देव का […]

Spread the love
Read More
Sports

रांची में IND vs WI T20 आज, लाइव देखने का तरीका जानें

IND vs WI 2nd T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, शुक्रवार नौ अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर बढ़त 2-0 करने […]

Spread the love
Read More