INDIGO उड़ान में हड़कम्प, सफाई के दौरान मिला था ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर

Lucknow

जांच में निकली फर्जी धमकी, अनहोनी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां थी अलर्ट

प्रोटोकॉल के चक्कर में परेशान रहे कर्मी, नहीं मिली कोई पुख्ता जानकारी

नया लुक ब्यूरो

Lucknow: लखनऊ से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला। सूचना मिलते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और विमान की गहन जांच की गई। जांच के बाद धमकी को फर्जी पाया गया। एयरलाइन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, IndiGo की उड़ान 6E321 लखनऊ से बेंगलुरु के लिए संचालित हो रही थी। विमान करीब सुबह 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा। सभी यात्रियों के विमान से उतरने के बाद नियमित सफाई के दौरान सफाईकर्मियों को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ था।

ये भी पढें

लखनऊ-बेंगलुरु फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

टिश्यू पेपर मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बेंगलुरु एयरपोर्ट की टीम और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। इसके बाद विमान की पूरी तरह से जांच की गई। सुरक्षा जांच के दौरान विमान में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लिखे हुए संदेश को फर्जी धमकी (Hoax Threat) माना। हालांकि, एहतियात के तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की गहन जांच की गई।

ये भी पढें

नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

लखनऊ एयरपोर्ट से नहीं था कोई संबंध

एयरलाइन के अनुसार, यह पूरी घटना बेंगलुरु एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद सामने आई। इसका लखनऊ एयरपोर्ट के संचालन या वहां की सुरक्षा व्यवस्था से कोई संबंध नहीं है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी जरूरी जांच पूरी की। विमान में किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के नहीं मिलने के बाद खतरे की आशंका को खारिज कर दिया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

 

 

 

Spread the love

One thought on “INDIGO उड़ान में हड़कम्प, सफाई के दौरान मिला था ‘BOMB’ लिखा टिश्यू पेपर”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

दशहरा-दीपावली और छठ पर्व पर भारत-नेपाल सीमा अलर्ट, यात्रियों की सघन जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोनौली सीमा से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। SSB और पुलिस के जवान सीमा पर मुस्तैद हैं और जांच के बाद ही यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी जा […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More