
हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका, शिनाख्त नहीं
कनौसी पुल के पास नहर में मिले दोनों के शव
ए अहमद सौदागर
Lucknow : मानकनगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास बुधवार को नहर में दो लोगों का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शवों को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शवों को नहर से बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू की।
आंशका है कि दोनों की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शवों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एक युवक के दाहिने हाथ पर महाकाल लिखा हुआ टैटू है। पुलिस इसी आधार पर शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढें
KARNATAKA की झील में मां और पांच बच्चों के शव मिलने से सनसनी
मानक नगर थाना क्षेत्र के कनौसी पुल के पास स्थित नहर में बुधवार को दो शव उतराता मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एक शव की उम्र करीब 40 वर्ष तो दूसरे की उम्र 25 वर्ष के करीब लग रही है। एक युवक के दाहिने हाथ पर महाकाल लिखा हुआ टैटू है। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। स्थानीय लोग दोनों की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर दोनों शवों की तस्वीर आसपास के जिलों के थानों पर भेज दी है। पुलिस का कहना है हुलिया और हाथ पर लिखे महाकाल और बने टैटू के आधार पर शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं Sea Buckthorn Juice, जानें इसके फायदे
ब्रेकअप ने खोला पेपर लीक का राज, MPSC के अधिकारियों तक पहुंची जांच
सिने वर्ल्ड में सलमान के 38 साल, सोशल मीडिया में जश्न
ब्रेकअप ने खोला पेपर लीक का राज, MPSC के अधिकारियों तक पहुंची जांच
महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा, CM योगी ने दिया स्मार्ट कार्ड
योगी के महिला कार्ड का जवाब डिंपल का सालाना ₹40 हजार


One thought on “मानकनगर: नहर में उतराता मिला दो लोगों का शव”
Comments are closed.