खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं परिवार
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील, ब्लॉक व थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा शितलापुर खेसरहा के बाग टोला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गरीब राम प्रसाद यादव की झोपड़ी का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। बताया जा रहा है कि झोपड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने खर-पतवार से बनी पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने सब कुछ निगल लिया।

उसी झोपड़ी में राम प्रसाद यादव का परिवार जीवन यापन करता था। बर्तन, कपड़े, बिस्तर, खाने-पीने का सामान… सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब परिवार के पास न छत है, न सामान, न ही सिर छिपाने की जगह। आंखों में आंसू लेकर राम प्रसाद यादव ने बताया “मेरा कोई दूसरा घर नहीं है, अब कैसे करेंगे गुजारा… गरीबी में जीवन यापन करने वाला मेरा परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। तिरपाल की भी व्यवस्था नहीं है।” आज रात यह परिवार कहां सोएगा? ठंड में छोटे-छोटे बच्चे कैसे रहेंगे? यह सवाल हर किसी को झकझोर रहा है।
अब नजरें जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन महराजगंज पर हैं… क्या इस गरीब परिवार को तत्काल तिरपाल, राशन, कपड़े और आवास की सहायता मिलेगी? क्या प्रशासन इस परिवार के आंसू पोंछेगा? ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महराजगंज, तहसील प्रशासन निचलौल और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सहायता दी जाए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाया जाए, ताकि फिर कभी किसी गरीब की झोपड़ी के साथ उसका सपना भी न जले।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
हुसैनगंज में शादी की जिद पर युवक ने परिवार पर फेंका तेजाब
28 हजार रुपये में गिरवी रखी 2500 वर्ग मील जमीन
गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना
