
Edmonton: कनाडा के एडमंटन स्थित नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख टेंपल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर दो लोगों पर पेचकस से हमला कर दिया। घटना के वक्त गुरुद्वारे में सुबह की अरदास चल रही थी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।
प्रार्थना के दौरान गुरुद्वारे में पहुंचा आरोपी
एडमंटन पुलिस सर्विस के अनुसार, शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे पुलिस को इलाके में एक व्यक्ति के सड़क पर घूमने की सूचना मिली थी। इसके कुछ ही देर बाद नानकसर गुरुद्वारे से हमले की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरुद्वारे के अंदर पहुंचा और प्रार्थना स्थल की ओर जाने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दो पुरुषों पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को काबू में किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
ये भी पढें
75 और 51 साल के दो लोग घायल
हमले में 75 वर्षीय और 51 वर्षीय दो पुरुष घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों की चोटें जानलेवा नहीं थीं। गुरुद्वारा प्रबंधन के अनुसार, घायलों में एक व्यक्ति ग्रंथी और दूसरा लंबे समय से सेवा करने वाला स्वयंसेवक बताया गया है। घटना के बाद पुलिस की जांच टीम और फॉरेंसिक अधिकारी गुरुद्वारे पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
ये भी पढें
झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
एक दिन पहले ही जेल से निकला था आरोपी
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपी की पिछली आपराधिक पृष्ठभूमि को लेकर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी का हिंसक अपराधों का रिकॉर्ड रहा है और वह 2015 से पुलिस के संपर्क में रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 20 अगस्त को ही अल्बर्टा की एक संघीय जेल से रिहा किया गया था। वह गंभीर हमले और एक पुलिस अधिकारी पर हमला करने के मामले में सजा काट रहा था। पुलिस के मुताबिक, रिहाई के बाद उसे एडमंटन के एक हाफवे हाउस में रिपोर्ट करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
क्या धार्मिक नफरत थी हमले की वजह?
पुलिस फिलहाल हमले के मकसद का पता लगाने में जुटी है। एडमंटन पुलिस की हेट क्राइम यूनिट भी जांच में शामिल है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना धार्मिक या नफरत से प्रेरित थी या नहीं। पुलिस ने अभी इसे हेट क्राइम या आतंकी हमला घोषित नहीं किया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने घटना की निंदा करते हुए सिख समुदाय के प्रति समर्थन जताया है। एडमंटन के स्थानीय नेताओं ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
जेल अफसरों की वसूली से आत्महत्या कर रहे कैदी!
पति की गोली ने लील ली तीन जिन्दगी, लेकिन वजह अब भी धुंधली
हिमाचल में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज, 1.04 लाख EV के लिए 221 चार्जिंग स्टेशन


2 thoughts on “कनाडा के गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, जेल से रिहा होने के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार”
Comments are closed.