हिमाचल में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज, 1.04 लाख EV के लिए 221 चार्जिंग स्टेशन

हिमाचल राज्यों में उत्तराखंड का EV चार्जिंग नेटवर्क सबसे बड़ा, पांच साल में बने 221 चार्जिंग स्टेशन

Dehradun : हिमाचल इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के बीच उत्तराखंड ने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में अन्य हिमालयी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। राज्य में पिछले पांच वर्षों के दौरान 221 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इनमें 84 फास्ट चार्जर और 137 स्लो चार्जर शामिल हैं। पहाड़ी राज्यों में फास्ट चार्जिंग नेटवर्क के मामले में भी उत्तराखंड सबसे आगे है।

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उपलब्ध वाहन पंजीकरण आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में कुल ईवी की संख्या करीब 1.04 लाख तक पहुंच चुकी है। पिछले तीन वर्षों में ही 58 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन प्रदेश की सड़कों पर उतरे हैं। ईवी की बढ़ती संख्या के साथ चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से किया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से आगे उत्तराखंड

EV चार्जिंग नेटवर्क की तुलना करें तो उत्तराखंड अन्य प्रमुख हिमालयी राज्यों से आगे है। जम्मू-कश्मीर में 180 और हिमाचल प्रदेश में 133 चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं। इस तरह उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की तुलना में 88 और जम्मू-कश्मीर की तुलना में 41 अधिक चार्जिंग स्टेशन हैं।

ये भी पढें 

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

अन्य राज्यों की बात करें तो मेघालय में 62, मणिपुर में 58, त्रिपुरा में 55, सिक्किम में 12 और लद्दाख में सिर्फ एक EV चार्जिंग स्टेशन दर्ज किया गया है। उत्तराखंड में 84 फास्ट चार्जर होने के कारण लंबी दूरी के इलेक्ट्रिक वाहन यात्रियों के लिए चार्जिंग सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

फेम-2 योजना से भी मिली मदद

उत्तराखंड में फेम-2 योजना के तहत भी 61 चार्जर स्थापित किए गए हैं। सरकार का फोकस केवल शहरी क्षेत्रों तक चार्जिंग नेटवर्क सीमित रखने के बजाय पर्यटन स्थलों और प्रमुख यात्रा मार्गों तक इसे पहुंचाने पर है।

खास तौर पर चारधाम यात्रा मार्गों और पर्यटन क्षेत्रों में फास्ट चार्जिंग सुविधाओं को मजबूत करने की योजना पर जोर दिया जा रहा है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों को रास्ते में चार्जिंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

आने वाले वर्षों में बढ़ेगी बिजली की मांग

EV चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार का असर बिजली की खपत पर भी दिखाई देगा। फिलहाल राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग पर करीब 1.57 मिलियन यूनिट बिजली सालाना खर्च हो रही है। यह प्रदेश की कुल बिजली खपत का लगभग 0.011 प्रतिशत है।

अनुमान के मुताबिक 2025-26 में EV चार्जिंग की बिजली खपत बढ़कर 2.36 मिलियन यूनिट हो सकती है। 2026-27 में इसके 7.44 मिलियन यूनिट और 2027-28 में 23.48 मिलियन यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है। यानी 2024-25 के मुकाबले 2027-28 तक ईवी चार्जिंग के लिए बिजली की मांग करीब 15 गुना बढ़ सकती है।

चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी

ऊर्जा विभाग के मुताबिक EV की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग स्टेशनों को पर्याप्त विद्युत क्षमता से जोड़ने पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही पर्यटन क्षेत्रों और चारधाम मार्गों पर फास्ट चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या और चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार राज्य में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले वर्षों में ईवी की मांग बढ़ने के साथ चार्जिंग नेटवर्क को और व्यापक बनाने की जरूरत भी बढ़ेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

Delhi-NCR में बारिश ने बदला मौसम का रंग, सुबह से झमाझम बरस रहे बादल

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

CM योगी का सपा पर हमला- ‘पीडीए का P पिछड़ा से पंडित हुआ, एक दिन पाकिस्तान कर देंगे’

H1N1 संक्रमण में दिखें ये चार गंभीर संकेत, तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क

15 साल का इंतजार खत्म! त्रीसा-गायत्री ने भारत को दिलाया वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल

 

Spread the love

Karnataka
Business

कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Karnataka: कर्नाटक में दूध की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में दूध के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट से […]

Spread the love
Read More
Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More