Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह का आयोजन पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोर की आकृति भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITIs), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (NSTIs) और निजी प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे।
इसके साथ ही कौशल प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य देश के युवाओं में कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंत्री मनोज पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
कौशल विकास औपचारिक शिक्षा से कम नहीं : राजनाथ सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का अवसर कई मायनों में विशेष है। राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में आयोजन होना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी परंपरा ने हमें सिखाया है कि ज्ञान व्यक्ति को समझ देता है, कौशल उसे सामर्थ्य प्रदान करता है और इन दोनों का समन्वय व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है।

उन्होंने कहा कि पहले दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालयों और बड़ी-बड़ी डिग्रियों तक सीमित माने जाते थे, लेकिन राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह ने इस सोच को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास किसी भी मायने में औपचारिक शिक्षा से कम नहीं है। बल्कि यह शिक्षा को और मजबूत बनाता है। आज के दौर में युवाओं के लिए केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और तकनीकी दक्षता भी बेहद जरूरी है।
मां को अंतिम विदाई देने के बाद कर्तव्य निभाने लखनऊ पहुंचे CM योगी
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी भी विशेष रूप से चर्चा में रही। मुख्यमंत्री ने अपनी मां के निधन के बाद आज सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद उन्होंने अपने सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लखनऊ में आयोजित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी शिरकत की। पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के जरिए देश के उन युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लखनऊ में इस आयोजन का होना उत्तर प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में निकालेगी संविधान रक्षा यात्रा
KBC 18 के पहले करोड़पति बने भूषण ठाकरे, अब सात करोड़ के सवाल पर टिकी नजर
