पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Petrol-Diesel Price Today

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज वाहन चालकों की नजर बनी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट अपडेट कर दिए हैं। आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी जिन शहरों में कल जिस भाव पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, वहां आज भी लगभग वही कीमत लागू है।

हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स, वैट और स्थानीय शुल्क अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से बदल जाते हैं। ऐसे में वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के क्या हैं भाव?

देश की राजधानी दिल्ली में सामान्य पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर है। वहीं डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। दिल्ली में अलग-अलग ग्रेड के पेट्रोल की कीमत भी अलग है। यहां XP95 पेट्रोल ₹109.24, XG पेट्रोल ₹100.52 और प्रीमियम XP100 पेट्रोल ₹167.35 प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

ये भी पढें

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

नोएडा और गुरुग्राम में कितना है रेट?

दिल्ली से सटे नोएडा में सामान्य पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल की कीमत ₹110.68 और XG की कीमत ₹101.17 प्रति लीटर दर्ज की गई है। गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव ₹102.97 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹95.64 प्रति लीटर है। यहां XP95 पेट्रोल ₹111.78 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। फरीदाबाद में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। यहां सामान्य पेट्रोल ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल का रेट ₹112.09 प्रति लीटर है।

भोपाल और जयपुर में पेट्रोल 110 के पार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत ₹114.57 प्रति लीटर है। यहां डीजल ₹99.64 प्रति लीटर बिक रहा है। भोपाल में XP95 पेट्रोल ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पेट्रोल 110 रुपये से ऊपर है। यहां पेट्रोल ₹112.69 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹97.78 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल ₹121.97 और XG ₹103.23 प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है।

ये भी पढें

कनाडा के गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, जेल से रिहा होने के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, चंडीगढ़ और रांची में आज का भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल की कीमत ₹110.47 प्रति लीटर दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.51 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर है। झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹100.49 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। यहां XP95 पेट्रोल की कीमत ₹114.17 प्रति लीटर है।

देहरादून में पेट्रोल-डीजल के दाम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सामान्य पेट्रोल ₹100.55 प्रति लीटर और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है। XP95 पेट्रोल ₹108.99, XG ₹101.53 और XP100 ₹167.35 प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है।

ये भी पढें

कनाडा के गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, जेल से रिहा होने के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार

कोलंबो टेस्ट से पहले पुजारा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

 

 

Spread the love

One thought on “पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का भाव”

Comments are closed.

Karnataka
Business

कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Karnataka: कर्नाटक में दूध की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में दूध के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट से […]

Spread the love
Read More
Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More