- घटना के बाद डंफर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला
- सलारगंज मोड़ पर ओवरब्रिज के नीचे हुई दुर्घटना का मामला
- केबिन के अंदर फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकलवाया बाहर
ए अहमद सौदागर
Lucknow: BBD थाना क्षेत्र के सलारजंग मोड़ पर ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह आठ बजे ट्रक और डंफर के बीच हुई भिड़ंत में ट्रक के खलासी की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक की केबिन में फंसे चालक-परिचालक को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने 26 वर्षीय क्लीनर खुर्शीद अहमद को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक जमालुद्दीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद डंफर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर BBD के मुताबिक मामले की रिपोर्ट दर्ज फरार डंफर चालक की तलाश की जा रही है।
बताते चलें कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब BBD थाना क्षेत्र के सलारजंग मोड़ पर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार से आ रहे डंफर यूपी 78 HN 1532 और ट्रक नंबर यूपी 51 AT 3845 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ट्रक चालक और खलासी दोनों बुरी तरह से केबिन में फंसे हुए हैं।
ये भी पढें
मलिहाबाद में दो कार भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
यह माजरा देख पुलिस आनन-फानन में क्रेन बुलाकर केबिन में फंसे दोनों लोगों को निकलवाकर आनन-फानन डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां खलासी ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर BBD ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित मझउआ गांव निवासी 48 वर्षीय जमालुद्दीन पुत्र लियाकत अली व 26 वर्षीय खलासी खुर्शीद अहमद पुत्र शकील अहमद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि डंफर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा
मलिहाबाद में दो कार भिड़ी, दो की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
आज की 10 बड़ी खबरें… जानिए कहां रहेंगे PM मोदी और क्या है आज की बड़ी घटनाएं…
