झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

रामगढ़ के पावर प्लांट में जोरदार धमाका

Power Plant Boiler Blast: झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। बरकाकाना थाना क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात के पावर प्लांट में अचानक हुए बॉयलर ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घायल कर्मचारी को बेहतर इलाज के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रांची निवासी और फैक्ट्री के शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी (50), बोकारो के जागेश्वर विहार निवासी विनीत महतो (25) और गढ़वा के नगर उंटारी निवासी अभिषेक पांडेय (24) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल कर्मचारी हजारीबाग निवासी तरुण रजवार बताया गया है।

काम के दौरान अचानक हुआ तेज धमाका

बताया जा रहा है कि पावर प्लांट में कर्मचारी अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरकाकाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।

ये भी पढें

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

बरकाकाना थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा के मुताबिक, फैक्ट्री में काम के दौरान तीन कर्मियों की मौत हुई है, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है।

तकनीकी खराबी से हादसा होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में पावर प्लांट के सिस्टम में तापमान बढ़ने के बाद तकनीकी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रोटेक्शन सिस्टम के सही तरीके से काम नहीं करने और टर्बाइन के ओवरस्पीड होने के कारण ब्लास्ट की स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी

हादसे के बाद फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों में काफी आक्रोश है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पावर प्लांट के कंट्रोल रूम में पिछले कुछ समय से तापमान लगातार बढ़ रहा था।

कर्मचारियों के अनुसार, कंट्रोल रूम का एसी खराब होने के कारण वहां काम करना मुश्किल हो गया था। इस समस्या की जानकारी कई बार प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। तापमान पर नजर रखने के लिए टेंपरेचर गन से लगातार रीडिंग भी ली जा रही थी और इसकी जानकारी प्रबंधन तक पहुंचाई जाती थी।

कर्मचारियों का आरोप है कि समय रहते कूलिंग सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि इन शिकायतों पर पहले ही गंभीरता से कार्रवाई होती तो संभव है कि इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

हादसे के बाद कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही मृत इंजीनियरों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और घायल कर्मचारी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हिमाचल में बढ़ा इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज, 1.04 लाख EV के लिए 221 चार्जिंग स्टेशन

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

Delhi-NCR में बारिश ने बदला मौसम का रंग, सुबह से झमाझम बरस रहे बादल

बारावफात पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, जगह-जगह रहेगा पुलिस बल का घेरा

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह कराएं मीठा, घर पर बनाएं सॉफ्ट और रसीले मावा गुलाब जामुन

 

Spread the love

2 thoughts on “झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत”

Comments are closed.

Bihar Crime News

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर गोलीबारी का मामला सामने आया है। पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News Odisha

मगरमच्छ ने युवक को जबड़ों में दबोचा, चीख सुनकर नदी में कूदे दो भाई

Odisha: ओडिशा के बौद्ध जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महानदी में एक युवक पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में जकड़कर गहरे पानी की ओर खींचने लगा। युवक की चीख सुनकर उसके दो भाई बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी

एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने पड़ा मिलने से मचा हड़कंप पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट कस्बा स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान के सामने सोमवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश […]

Spread the love
Read More