गीता कुंज अपार्टमेंट ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्डों का किया था अपहरण
ए अहमद सौदागर
Lucknow: महानगर क्षेत्र के गीता कुंज सोसायटी स्थित अपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को मारपीट कर कार से अगवा करने वाले चार अपहरणकर्ताओं को इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र की टीम ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की मदद से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से चार महंगे मोबाइल फोन, दो पर्स, तीन घड़ी, दो अंगुठी व घटना में इस्तेमाल सफेद कार बरामद हुई है।
अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि गैंग के सरगना सिक्योरिटी संचालक चिनहट के प्रथम तल गुप्ता कांप्लेक्स व स्थाई पता बहराइच निवासी 27 वर्षीय राहुल कुमार वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा, महमूदाबाद सीतापुर निवासी 33 वर्षीय विश्वनाथ सिंह पुत्र सियाराम यादव व गुडंबा व हाल पता बहराइच निवासी 24 वर्षीय दीपक वर्मा पुत्र रमेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर गीता कुंज सेक्टर सी महानगर निवासी सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
बताते चलें कि 21 नवंबर 2026 को गीता कुंज महानगर निवासी ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि गीता कुंज सोसायटी प्लाट संख्या सी 817/818 महानगर में सुरक्षा गार्ड ड्यूटी दे रहे आशीष सिंह को सफेद कार सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया है। अपहरण करने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में DCP मध्य ने अपहरणकर्ताओं को दबोचने तथा सुरक्षा गार्ड को सकुशल बरामद करने के लिए क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की चार टीमों का गठन किया। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच की मदद से शनिवार को चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपितों ने सुरक्षा गार्डों सुरेन्द्र कुमार मिश्रा व भूपेंद्र शुक्ला को भी अलग-अलग स्थानों से जबरन कार में ले गए और एक कमरे में बंधक बना रखा था। पुलिस की टीमों ने उन्हें भी सकुशल बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपी राहुल कुमार वर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है तथा अन्य आरोपी उसकी एजेंसी में सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं।
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि सुरक्षा गार्ड तेज बहादुर एवं सुपरवाइजर प्रवीण कुमार पूर्व में उनकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते थे। यह भी बताया कि रकम के लेन-देन को लेकर तेज बहादुर व प्रवीण कुमार का राहुल वर्मा के दफ्तर एवं घर पर विवाद हुआ था। उक्त सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक इसी विवाद के आरोपितों ने गीता कुंज कालोनी विज्ञान पुरी पहुंचे और वहीं से सुरक्षा गार्ड आशीष सिंह सहित सहित लोगों को अगवा करने की बात स्वीकार किया है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
झारखंड में ‘अकवान’ का कहर! संथाल में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता
भारत से क्यों चिढ़ता है चीन? अमेरिकी रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में मुस्लिम वोटों की जंग, ओवैसी बनाम आजम खान!
दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 278 दर्ज
