iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

The iPhone Obsession

The iPhone Obsession: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित तौर पर महंगा iPhone खरीदने की जिद को लेकर 19 वर्षीय युवक का अपने पिता से विवाद हुआ। इसके बाद युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। उसे समझाने और बचाने के लिए पहुंचे माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए। घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 19 वर्षीय कुणाल चांदगुड़े, उसके पिता मुरलीधर चांदगुड़े और मां संगीता के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

iPhone को लेकर पिता से हुआ था विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुणाल कथित तौर पर काफी महंगा iPhone खरीदना चाहता था। उसने अपने पिता से फोन दिलाने की मांग की, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए पिता ने उसकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढें

कनाडा के गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, जेल से रिहा होने के अगले दिन आरोपी गिरफ्तार

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने के बाद कुणाल कथित तौर पर पहाड़ी की ओर चला गया। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने बेटे को समझाने और वापस घर लाने की कोशिश की।

तीन घंटे तक चलता रहा बचाव अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे तक कुणाल को सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश की गई। बचाव दल ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई थी।

हालांकि, युवक लगातार अपनी जगह बदल रहा था। इससे राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें आती रहीं। पुलिस और अन्य लोग उसे लगातार समझाने का प्रयास करते रहे। परिवार के लोग भी उससे नीचे आने की अपील कर रहे थे।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता, दोनों नीचे गिरे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान कुणाल को बचाने के लिए उसके पिता मुरलीधर उसके पास पहुंच गए। अचानक कुणाल का संतुलन बिगड़ गया और वह अपने पिता के साथ पहाड़ी से नीचे गिर गया। अपने बेटे और पति को नीचे गिरते देखकर मां संगीता भी कथित तौर पर कुछ ही समय बाद पहाड़ी से नीचे चली गईं। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढें

कोलंबो टेस्ट से पहले पुजारा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

बेटे को मनाने के लिए मां ने उतार दिया मंगलसूत्र

इस घटना से जुड़ा एक भावुक पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि संगीता ने बेटे को समझाने के लिए अपना मंगलसूत्र तक उतार दिया था। उन्होंने कथित तौर पर बेटे से कहा कि अगर उसका विवाद पिता से है तो वह उनके साथ अलग रह सकती हैं।

मां ने बेटे से कथित तौर पर यह भी अपील की कि वह कोई ऐसा कदम न उठाए, जिससे उसकी जान चली जाए। उन्होंने उसे भरोसा दिलाने की कोशिश की कि परिवार उसके साथ है। लेकिन बताया जा रहा है कि कुणाल उनकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद हुई दुर्घटना ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

घटना ने खड़े किए कई सवाल

छत्रपति संभाजीनगर की यह घटना परिवार और समाज के लिए बेहद दुखद है। हालांकि, शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह iPhone खरीदने की मांग बताई जा रही है, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कोलंबो टेस्ट से पहले पुजारा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

पति की गोली ने लील ली तीन जिन्‍दगी, लेकिन वजह अब भी धुंधली

 


 

2 thoughts on “iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार”

Comments are closed.

Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

देव दीपावली पर 3D शो से जगमगाएगी काशी

 चेत सिंह घाट पर होगा 25 मिनट का भव्य काशी-कथा शो लेजर शो से जीवंत होगा काशी का गौरवशाली इतिहास आधुनिक तकनीक से दिखेगी काशी की आध्यात्मिक विरासत Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF यूनिट गौतमबुद्धनगर: एक करोड़ सात लाख की अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इनके पास से 533 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व 400 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों का गोरखधंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक […]

Read More
Lucknow
homeslider National

नारी शक्ति और देशभक्ति की अमर मिसाल, झलकारी बाई की जयंती

Lucknow: 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती 22 नवंबर को मनाई जाएगी। झलकारी बाई भारतीय इतिहास की उन साहसी महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अदम्य शौर्य, पराक्रम और बलिदान का परिचय दिया। रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महिला सैन्य टुकड़ी ‘दुर्गा दल’ की […]

Read More