मृत समझकर महिला को कमरे में किया लॉक, दो घंटे बाद मिली जिंदा

बेमेतरा में हैरान करने वाला मामला

Bemetara Women’s Case: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से पुलिस की कथित लापरवाही का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को पुलिस ने कथित तौर पर मृत समझ लिया और कमरे में ताला लगाकर वहां से चली गई। करीब दो घंटे बाद जब पुलिस दोबारा जांच के लिए पहुंची और कमरे का ताला खोला गया, तो महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला तीन बच्चों की मां है और पिछले करीब 10 वर्षों से अपने बच्चों के साथ बेमेतरा के वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम चौक में किराए के मकान में रह रही थी।

बच्चों ने मां को गंभीर हालत में देखा

जानकारी के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाने की कोशिश की थी। इसी दौरान रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई और महिला नीचे गिर गई। घटना के समय उसके तीनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। स्कूल से वापस लौटने पर बच्चों ने अपनी मां को गंभीर हालत में देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढें

बेंगलुरु में बड़ी कैश बरामदगी, कार से मिले नौ करोड़ रुपये

मृत समझकर कमरे में लगा दिया ताला

परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की स्थिति की ठीक से जांच किए बिना ही उसे मृत मान लिया। इसके बाद कमरे में ताला लगा दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने बाद में पंचनामा की कार्रवाई के लिए वापस आने की बात कही और वहां से चले गए। महिला उस समय कमरे के अंदर ही थी।

दो घंटे बाद खुला ताला तो जिंदा मिली महिला

करीब दो घंटे बाद पुलिस की टीम एक महिला कांस्टेबल के साथ दोबारा मौके पर पहुंची। जैसे ही कमरे का ताला खोला गया, पुलिसकर्मियों को महिला के जिंदा होने का पता चला। महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि अगर महिला की स्थिति की समय रहते सही तरीके से जांच की जाती और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाता, तो इलाज और जल्दी शुरू हो सकता था। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, JSSC CGL पर हाईकोर्ट की रोक

इमरान खान अस्पताल से फिर जेल लौटे, डॉक्टरों ने बताया- फिलहाल जेल में रहना सुरक्षित

भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

 

Lucknow
Crime News

बीकेटी: पत्नी की हत्या कर शव जलाकर साक्ष्य छिपाने वाला दहेजलोभी गिरफ्तार

अचरामऊ गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में दहेजलोभियों का आतंक थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देकर मौत की नींद सुलाने के बाद शव को जलाने वाले फरार चल रहे आरोपी पति को इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह […]

Read More
Lucknow
Crime News

बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर

यूपी STF और दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई डी ग्रुप का सक्रिय सदस्य था नसीम, लूट हत्या सहित कुल दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुरुवार रात […]

Read More
Lucknow
Crime News

लखनऊ में गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

48.80 किलो गांजा, कार और नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: ओडिशा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उसे राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 48.80 किलो ग्राम अवैध गांजा, […]

Read More