भारत की बढ़ी चिंता 22 भारतीय नाविकों पर मंडराया खतरा

दो जहाजों पर समुद्री लुटेरों का कब्जा

Indian sailors hijacked: यमन और सोमालिया के समुद्री इलाकों से भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पहली घटना 20 अगस्त को अदन की खाड़ी में हुई, जबकि दूसरी घटना 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास सामने आई।

अदन की खाड़ी में 16 भारतीयों वाला जहाज हाईजैक

अधिकारियों के मुताबिक, इरिट्रिया के झंडे वाला तेल उत्पाद टैंकर M.T. SIBU-1 20 अगस्त को अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के कब्जे में चला गया। जहाज यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर था। इस जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें 16 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

बाकी सदस्यों में सीरिया, सूडान और इराक के नागरिक बताए गए हैं, जबकि एक सदस्य की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, करीब छह हथियारबंद समुद्री लुटेरे जहाज पर सवार हुए और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। समुद्री ट्रैकिंग से भी संकेत मिले हैं कि जहाज के हाईजैक होने से पहले एक संदिग्ध जहाज उसके करीब आया था।

सोमालिया के पास दूसरे जहाज को बनाया निशाना

दूसरी घटना 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास हुई। यहां कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज M/V LUTUF को हथियारबंद लोगों ने हाईजैक कर लिया। इस जहाज पर कुल 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें छह भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा तुर्की और जॉर्जिया के नागरिक तथा दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड भी क्रू का हिस्सा बताए गए हैं।

ये भी पढें

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब आठ हथियारबंद हमलावर दो छोटी नावों से जहाज के पास पहुंचे और AK-47 जैसे हथियारों के साथ उस पर चढ़ गए। शुरुआत में क्रू मेंबर जहाज के सुरक्षित कमरे यानी ‘सिटाडेल’ में चले गए थे, लेकिन हमलावर वहां तक पहुंच गए और बाद में सभी को ब्रिज पर ले आए।

जहाज को सोमालिया के तट की ओर ले गए लुटेरे

हाईजैक करने के बाद हमलावर M/V LUTUF को सोमालिया के नुगाल तट की ओर ले गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, जहाज को पुंटलैंड के आइल जिले के पास से कब्जे में लिया गया था। यह कार्गो जहाज तुर्की के हथियार, संचार और सैटेलाइट उपकरण लेकर मोगादिशू स्थित तुर्की के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र की ओर जा रहा था।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

दोनों घटनाओं ने लाल सागर, अदन की खाड़ी और हिंद महासागर के बड़े हिस्से में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस क्षेत्र में पहले से ही संघर्ष और समुद्री हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती बनी हुई है।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने भी चिंता जताई है। वहीं, संबंधित एजेंसियों को घटनाओं की जानकारी और आगे के अपडेट आधिकारिक समुद्री रिपोर्टिंग सिस्टम के जरिए दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमृतसर में नशा तस्कर की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

कट शॉट पर फंसे जायसवाल, दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाजों ने लिया टेस्ट

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं पर घमासान, JSSC CGL पर हाईकोर्ट की रोक

साहिल संग पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन मामले में FIR को लेकर उठाए सवाल

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

 

Spread the love

New Delhi
Health International

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

New Delhi: साल 2026 के नोबेल पुरस्कार इन फिजियोलॉजी या मेडिसिन का ऐलान कर दिया गया है। इस साल यह प्रतिष्ठित सम्मान तीन वैज्ञानिकों कार्ल डाइसरॉथ , पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़े उनके महत्वपूर्ण शोध के लिए सम्मानित किया गया है। […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका

शाश्वत तिवारी New Delhi:  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में आयोजित म्यूनिख लीडर्स मीटिंग (MLM) 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने वैश्विक व्यवस्था में आ रहे बदलावों को रेखांकित करते हुए उभरती और मध्यम शक्तियों (EMP) के बीच बढ़ते सहयोग और उनकी रणनीतिक भूमिका पर विशेष […]

Spread the love
Read More
Health International

WHO रिपोर्ट: पाकिस्तान से आगे भारत, जानें कितनी है औसत उम्र

WHO Report: उम्र बढ़ने के साथ स्वस्थ रहना आज दुनिया के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। एक समय माना जाता था कि लोग 80-90 साल तक आसानी से जीवन जीते थे, लेकिन अब बढ़ती बीमारियों और बदलती जीवनशैली का असर जीवन प्रत्याशा और स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के […]

Spread the love
Read More