- यूपी STF और दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम की संयुक्त कार्रवाई
- डी ग्रुप का सक्रिय सदस्य था नसीम, लूट हत्या सहित कुल दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज
- पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद
ए अहमद सौदागर
Lucknow: यूपी STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुरुवार रात बुलन्दशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ में पचास हजार रुपए के इनामी नसीम को ढेर कर दिया। यह दाऊद ग्रुप का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। इस पर यूपी व दिल्ली में अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास व लूट समेत 26 मुकदमे दर्ज हैं।

बुलन्दशहर में गुरुवार देर रात यूपी STF और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि पचास हजार का इनामी नसीम रिजवान किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में मंडरा रहा है। नसीम गाजियाबाद जिले के लोनी में एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। यूपी STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों ने उसे दबोचने के लिए घेरेबंदी कर दी। बदमाश ने खुद को घिरता देख STF टीम पर फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ADG अमिताभ यश के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान दिल्ली के दयाल पुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्तफाबाद निवासी नसीम रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के आपराधिक इतिहास पर एक नजर
STF चीफ ADG अमिताभ यश के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर हुआ नसीम रिजवान शातिर किस्म का अपराधी है और यह दाऊद ग्रुप का सक्रिय सदस्य था। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र से हत्या के प्रयास में फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
ADG अमिताभ यश का कहना है कि इसके अलावा दिल्ली में भी दो हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। नसीम रिजवान के खिलाफ यूपी व दिल्ली में लूट हत्या सहित कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि छोटा शकील के कहने पर पाकिस्तानी कैनेडियन मूल के तारिक फतह और तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन को मारने की भी सुपारी ली थी। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश नसीम रिजवान ने छह महीने के भीतर देश की राजधानी दिल्ली के खूजूरीखास क्षेत्र में दो सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
यूपी में बिहार की सियासी एंट्री से भाजपा के सहयोगियों में बढ़ेगी रार
भूटान की विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दिए 61 करोड़ रुपये
लखनऊ में गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
