लखनऊ में गांजे की खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Lucknow

48.80 किलो गांजा, कार और नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow: ओडिशा से भारी मात्रा में अवैध गांजा लाकर उसे राजधानी लखनऊ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर क्राइम ब्रांच की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से 48.80 किलो ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन व 540 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नगर निगम कार्यालय के पास बंधा रोड पर चेकिंग के दौरान प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित बमरौली निवासी 49 वर्षीय प्रकाश दुबे पुत्र स्व हरिनाथ प्रसाद दुबे व राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर तीन व हाल पता जानकीपुरम निवासी जय आनन्द मिश्रा पुत्र स्व नरेंद्र नाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

 

IPS अफसर किरन यादव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के तस्कर हैं और इनका एक संगठित गिरोह है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से चार पहिया वाहन में अवैध गांजा लाकर राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में महंगे दामों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी अनपढ़ नहीं बल्कि एक की शिक्षा स्नातक तो दूसरा आरोपी इंटर तक की पढ़ाई कर चुका।

शानो-शौकत की चाह में पढ़े-लिखे बन रहे तस्कर

बच्चों पर ही मां-बाप की उम्मीदें टिकी होती है। उनका करियर संवारने में वे जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं, लेकिन उनकी भटकतीं राहें सपनों की दुश्मन बन जाती है। शुक्रवार को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने अवैध गांजे की खेप के साथ दो लोगों को दबोचा तो पता चला कि ये दोनों आरोपी अनपढ़ नहीं बल्कि पढ़े-लिखे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मोहम्मद सिराज के चयन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाया भेदभाव का सवाल

कल गरुड़ द्वादशी, जानें पूजा का महत्व और कथा

70 देशों के लोकपालों की मौजूदगी में WIDU की स्थापना की पहल

 

Crime News Uttar Pradesh

गोसाईगंज: जिला जेल में बंद समरीन मौत कांड के मुख्य आरोपी ने फंदा लगाकर किया खुदकुशी

जिला कारागार के सर्किल नंबर तीन की बैरक संख्या 83 बंद था अवनीश उर्फ देव उर्फ गोले ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल के बिल्डिंग की दसवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में 24 वर्षीय समरीन की हुई मौत के मामले में लखनऊ जिला जेल में बंद मुख्य आरोपी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में STF की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

वांछित गैंग का सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं गिरफ्तार Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने 50 हजार रुपये के इनामी और घोषित गैंग सरगना बाबा उर्फ प्रताप गोसाईं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंबाइंड हॉस्पिटल परिसर के साइकिल स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। STF की इस कार्रवाई […]

Read More
Lucknow
Crime News

अलीगंज: प्रेमी आरक्षी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई थी अनुराग शुक्ला की हत्या

पत्नी सहित पांच हत्यारोपी गिरफ्तार, पति को रास्ते से हटाने के लिए छह लाख रुपए में तय की थी सुपारी चार मोबाइल फोन व एक हजार 360 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया चौराहे के पास केन्द्रीय भवन के गेट के पास बीती 28 अक्टूबर 2026 की रात जिस […]

Read More