कट शॉट पर फंसे जायसवाल, दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाजों ने लिया टेस्ट

कोलंबो टेस्ट से पहले खास तैयारी

Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी बल्लेबाजी की एक खास कमजोरी को दूर करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। गॉल टेस्ट में जिस शॉट ने उन्हें मुश्किल में डाला था, उसी पर उन्होंने नेट्स में जमकर अभ्यास किया।

यशस्वी को तेज गेंदबाजों की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर कट शॉट खेलने के प्रयास में परेशानी का सामना करना पड़ा है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने इसी रणनीति के जरिए उन्हें आउट किया था। फर्नांडो की बाहर जाती गेंद पर कट खेलने की कोशिश में जायसवाल का बल्ला लगा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

27 गेंदों में चार बार आउट होने का आंकड़ा

आंकड़ों पर नजर डालें तो हाल के समय में कट शॉट जायसवाल के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिछले साल अक्टूबर में भारतीय घरेलू टेस्ट सीजन शुरू होने के बाद से वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ कट शॉट खेलने के प्रयास में महज 27 गेंदों में चार बार अपना विकेट गंवा चुके हैं।

वहीं, टेस्ट डेब्यू से लेकर पिछले साल इंग्लैंड दौरे तक करीब दो साल के दौरान जायसवाल इस तरह के शॉट पर 190 गेंदों में चार बार ही आउट हुए थे। इससे साफ है कि हालिया मुकाबलों में इस शॉट को लेकर उनकी कमजोरी ज्यादा स्पष्ट हुई है।

नेट्स में तेज गेंदबाजों ने लिया जायसवाल का टेस्ट

कोलंबो टेस्ट से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में तेज गेंदबाजों ने जायसवाल को लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें डालकर उनकी परीक्षा ली। आकिब नबी ने सबसे पहले इसी लाइन पर गेंदबाजी की। ऐसी गेंद पर बल्लेबाज के लिए कट शॉट खेलने का मौका बनता है, लेकिन जायसवाल ने इस बार संयम दिखाया और गेंद को छोड़ दिया। इसके बाद गुरनूर बरार ने भी लगभग इसी क्षेत्र में गेंदबाजी की। आगे की लेंथ वाली गेंद पर जायसवाल ने कवर ड्राइव खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी। इसके बाद वह खुद से नाराज भी नजर आए।

प्रसिद्ध कृष्णा के सामने भी नहीं दिया मौका

अभ्यास के अगले चरण में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी ऑफ स्टंप के बाहर लगातार गेंदें डालीं। हालांकि, इस बार जायसवाल ने अपने शॉट चयन में काफी सावधानी बरती। उन्होंने बाहर जाती गेंदों को खेलने की कोशिश नहीं की और ज्यादातर गेंदों को विकेटकीपर के पास जाने दिया।

ये भी पढें

सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे जो रूट

आकिब नबी और गुरनूर बरार ने राउंड द विकेट आकर भी उन्हें इसी लाइन पर फंसाने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल ने धैर्य बनाए रखा। भारतीय तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी अभ्यास के दौरान इस प्रक्रिया का हिस्सा रहे। करीब 30 मिनट तक तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करने के बाद जायसवाल ने स्पिन गेंदबाजों का भी सामना किया। इससे साफ है कि कोलंबो टेस्ट के लिए भारतीय ओपनर अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

कोलंबो में धैर्य की होगी असली परीक्षा

यशस्वी जायसवाल अपने टेस्ट करियर में अब तक 30 मुकाबले खेल चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता साफ दिखाई देती है और यही अंदाज उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खास बनाता है। हालांकि, कोलंबो में उन्हें आक्रामकता के साथ शॉट चयन और धैर्य का भी संतुलन बनाना होगा।

SSC की पिचें आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में श्रीलंका के तेज गेंदबाज जायसवाल के खिलाफ उसी रणनीति को दोहराने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर उन्हें कट शॉट खेलने के लिए मजबूर किया जाए।

31वें टेस्ट में नया मैदान

यशस्वी के टेस्ट करियर से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि उन्होंने अब तक अपने सभी 30 टेस्ट अलग-अलग मैदानों पर खेले हैं। कोलंबो का SSC मैदान उनके करियर का 31वां टेस्ट वेन्यू बन सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हिंदी में रिलीज हुई ‘इंसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’, दर्शकों ने बताया कैसी है हॉरर फिल्म

बिहार में कर रहे थे अवैध वसूली, IPS विनय तिवारी ने थानेदार समेत पकड़े चार

साहिल संग पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन मामले में FIR को लेकर उठाए सवाल

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, चार्टर प्लेन में सवार आठ लोगों की मौत

जयपुर में CJP टीम पर हमला, आशुतोष रांका से मारपीट; गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप

 

Spread the love

2 thoughts on “कट शॉट पर फंसे जायसवाल, दूसरे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाजों ने लिया टेस्ट”

Comments are closed.

Kashi
Sports Uncategorized

भारतीय कुश्ती के लिए एतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन

Kashi: नागोया,जापान में आयोजित खेल कुंभ में कुश्ती में भारत के सुजीत ने 65 किलो भार में देश का परचम लहराया है। जापान में तिरंगा सातवें आसमान तक ,राष्ट्र गान जन गण मन का बजना भावुक कर देने वाला यादगार पल रहा। यहीं से भारतीय कुश्ती ने अब एक नए आयाम और अध्याय की शुरुआत […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन? वेस्टइंडीज के खिलाफ किसे बाहर करेंगे श्रेयस अय्यर

Lucknow: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, छह अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब T20 सीरीज पर है। हालांकि, पहले मुकाबले से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच […]

Spread the love
Read More
Asian Games 2026
Sports

Asian Games 2026: भारत ने मलेशिया को हराकर पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को पाँच-एक से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में अपना पांचवां हॉकी गोल्ड मेडल जीता और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। […]

Spread the love
Read More