शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope

Today’s Horoscope आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रेम जीवन के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा?


मेष : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

कर्क : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।

ये भी पढ़े

उत्तर भारत में सावन आधा बीतने पर दक्षिण भारत में क्यों शुरू होता है श्रावण मास?

सिंह : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक :  विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

ये भी पढ़े

भगवान शिव को प्रसन्न करने का शुभ अवसर…जानें चारों व्रत की तिथियां, पूजा विधि और नियम

धनु : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।

मकर : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।

मीन : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

FCRA बिल पर कांग्रेस अलर्ट, 10 से 12 अगस्त तक सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने मेटा से लगाई गुहार, इंस्टाग्राम से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का नाम

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे धंसने पर PNC इंफ्राटेक की सफाई, बोली- भारी बारिश बनी वजह

श्रीलंका-XI ने वार्म-अप मैच के पहले दिन बनाए 363/8, जडेजा-कुलदीप और सुथार ने लिए 2-2 विकेट

रिटायरमेंट के बाद नहीं रुके अजिंक्य रहाणे, स्टीव वॉ के बुलावे पर यूरोप में खेलेंगे क्रिकेट

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

Spread the love

One thought on “शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते”

Comments are closed.

Mumbai
homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे हॉस्टल में बड़ा बदलाव, सीलिंग फैन की जगह लगाए जाएंगे वॉल-माउंटेड फैन

Mumbai: IIT बॉम्बे में B.Tech छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान के हॉस्टल कमरों से सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह दीवार पर लगाए जाने वाले वॉल-माउंटेड फैन लगाने का काम शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रहने […]

Spread the love
Read More
Parivartini Ekadashi
homeslider Politics

परिवर्तिनी एकादशी 2026: आज भगवान विष्णु की करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

Parivartini Ekadashi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी, पार्श्व एकादशी और वामन एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से पुण्य की […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Crime News homeslider Maharastra

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में CCTV से सामने आया घटनाक्रम

Mumbai: IIT बॉम्बे के 22 वर्षीय BTech छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की मौत के मामले की जांच में CCTV फुटेज अहम कड़ी बनकर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की टीम परीक्षा हॉल से लेकर कैंपस और हॉस्टल तक लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य साहिल की मौत से पहले […]

Spread the love
Read More