- मेयर खेलराज पांडेय की गरिमामयी मौजूदगी में साझा सांस्कृतिक मंच
- भारतीय दूतावास की कविता मित्तल और विजय भारती की टीम ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Vande Mataram: बुटवल (नेपाल) भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, पांच नवंबर को नेपाल के बुटवल स्थित होटल पाउवा में भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय दूतावास, काठमांडू और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संगीत, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में बुटवल उपमहानगरपालिका के माननीय मेयर श्री खेलराज पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
वहीं भारतीय दूतावास, काठमांडू की ओर से प्रोग्राम ऑफिसर कविता मित्तल ने प्रतिनिधित्व किया। इस विशेष अवसर पर सुश्री विजय भारती के नेतृत्व में पहुंची ICCR की संगीत मंडली ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भारतीय संगीत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव मनाना और भारतीय संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना रहा। कार्यक्रम में भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत के माध्यम से भारत-नेपाल की मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी रेखांकित किया गया।

आयोजन ने यह संदेश दिया कि संगीत और संस्कृति दो देशों के बीच आपसी विश्वास, सद्भाव और मित्रता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेलराज पांडेय मेयर बुटवल उपमहानगरपालिका, कविता मित्तल प्रोग्राम ऑफिसर भारतीय दूतावास, काठमांडू,विजय भारती ICCR संगीत मंडली की टीम लीडर शामिल रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्वतजन मौजूद रहे। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों का यह आयोजन भारत की राष्ट्रीय चेतना, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित रहा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों की मौज, खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक
भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई
रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल
