अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

अबान के जनाजे में शामिल होंगे अतीक के बेटे अली और उमर

हाईकोर्ट ने दी पैरोल; मीडिया से बातचीत पर रोक

Atiq Ahmed’s sons granted parole : माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके बड़े भाइयों को राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अली अहमद और मोहम्मद उमर की पैरोल याचिका मंजूर कर ली है। दोनों भाई अब अपने छोटे भाई के जनाजे में शामिल हो सकेंगे।

अली अहमद इस समय झांसी जेल में बंद है, जबकि मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है। अदालत ने दोनों को मानवीय आधार पर पैरोल देने का फैसला किया, लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं।

ये भी पढें

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

मीडिया से बातचीत नहीं कर सकेंगे अली और उमर

हाईकोर्ट ने पैरोल मंजूर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस अवधि के दौरान अली अहमद और मोहम्मद उमर मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेंगे। अदालत ने प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि पैरोल की शर्तों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों भाइयों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा अबान का अंतिम संस्कार

अबान अहमद का शव फिलहाल उसके बुआ के घर पर रखा गया है। यहां रिश्तेदार और करीबी लोग पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, उसके पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया गया है। अबान की कब्र भी अतीक अहमद की कब्र के पास ही तैयार की गई है।

ये भी पढें

अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

दोस्त सोनू का भी होगा अंतिम संस्कार

झांसी हादसे में अबान के साथ उसके दोस्त सोनू की भी मौत हुई थी। सोनू का अंतिम संस्कार जुमे की नमाज के बाद हटवा गांव के स्थानीय कब्रिस्तान में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। वहीं, अबान के अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत

अबान अहमद की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में हुई थी। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य युवक घायल हो गए थे।

हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अबान के शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई थी। अब परिवार के सदस्य उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड

40 साल से फरार सजायाफ्ता वोटर ID से दबोचा गया

Handloom Day 2026: बनारसी से कांजीवरम तक, जानिए भारत के राज्यों की मशहूर हैंडलूम साड़ियां

 

3 thoughts on “अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल”

Comments are closed.

Uttar Pradesh

चिनहट: प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली

इस पावन पर्व के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया बच्चों ने दीया एवं मोमबत्ती सज्जा, थाली डेकोरेशन, मटकी डेकोरेशन, कंडील कंदील मेकिंग पेपर क्रैकर्स मेकिंग और शुभ-लाभ लेखन जैसी प्रतियोगिता में लिया भाग ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर सेमरा गांव स्थित […]

Read More
Uttar Pradesh

वृद्धाश्रम पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय, बुजुर्गों को बांटी मिठाई और अंगवस्त्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: फरेंदा महराजगंज आज आधारशिला वृद्धाश्रम गणेशपुर फरेंदा महराजगंज में ब्लॉक प्रमुख, लक्ष्मीपुर श्रीमती अंजलि पांडेय जी पुत्रवधू माननीय श्री गणेश शंकर पांडेय जी पूर्व सभापति उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा बहुत ही धूमधाम से धनतेरस के शुभ अवसर पर माता-पिता को अंग वस्त्र एवं मिष्ठान खिलाकर तथा सभी को दोपहर का […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

फरेंदा विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में डॉ. निशांत त्रिपाठी

गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur:  महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी […]

Read More