भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम ने एक महिला सहित दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक क्विंटल 20 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

 

अभियान में ठूठीबारी पुलिस के अलावा ATS सिद्धार्थनगर और गोरखपुर की टीमें शामिल थीं। पुलिस को मुखबिर के जरिए नौवाबारी इलाके में गांजे की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से नैमुन निशा उर्फ जहांतारा पत्नी जलालुद्दीन निवासी चैनपट्टी थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर उम्र 49 वर्ष और राजेन्द्र गौड़ उर्फ रविन्द्र, निवासी सेवरही, जनपद कुशीनगर उम्र 50 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जांच में गिरफ्तार आरोपी राजेन्द्र गौड़ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2020 में विशुनपुरा थाना, कुशीनगर और वर्ष 2023 में रुधौली थाना, बस्ती में NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में ठूठीबारी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 150/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8/20/29 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

धनतेरस पर डिजिटल गोल्ड खरीदने वालों की मौज, खरीदारी पर मिलेगा कैशबैक

रामायण में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत, खूबसूरती और दमदार अभिनय से लूटी महफिल

 

 

Religion Uttar Pradesh

मनुस्मृति में संशोधन नहीं, शास्त्रों में मिलावट का पर्दाफाश करना उद्देश्य: स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती

Varanasi: संस्कृति संसद में भारतीय धर्मशास्त्रों, मनुस्मृति और सनातन परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श करते हुए स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य मनुस्मृति में संशोधन करना नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रों में कथित रूप से किए गए प्रक्षेप, मूल ग्रंथों में मिलावट और विदेशों में पहुंचाई गई दुर्लभ पांडुलिपियों की वास्तविकता […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

UGC विवाद की सियासी गूंज! 53,615 अवैध वोटों ने बढ़ाई BJP की चिंता

Lucknow:  उत्तर प्रदेश की सियासत में UGC नियमों को लेकर चल रही बहस अब विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच भी चर्चा का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भले ही छह सीटों पर जीत दर्ज की हो, लेकिन समाजवादी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर पिकअप गाड़ी से 75 बोरी कद्दू का बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम ने बुधवार को 75 बोरी कद्दू बीज लदी पिकअप पकड़ ली। टीम ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर वाहन समेत पूरी खेप कब्जे में ले […]

Read More