इंटरनेशनल साइबर गैंग का राजफाश

Cyber ​​gang

फर्जीवाड़े के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सरगना सहित  नौ आरोपी गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

Cyber ​​gang पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा संचालित ऑपरेशन CY-VAJRA के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त उत्तरी, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी तथा एसीपी अलीगंज की देखरेख में उत्तरी जोन की सर्विलांस व क्राइम टीम, साइबर और मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को लखनऊ एक ऐसे इंटरनेशनल साइबर गैंग का खुलासा किया है जो शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव जाकर मजदूर व गरीब तबके के लोगों को अपने झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड हासिल कर साइबर अपराध करते थे।

एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते

इस गिरोह में एलएलबी की तैयारी, नीट की तैयारी तथा स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा फर्नीचर कारीगर, पेंटर, जोमेटो डिलरी व बिलिंग ब्लिकिट में काम करने वाले युवा शामिल हैं। करीब छह साल से मजदूर व गरीब तबके के लोगों को निशाना बनाकर अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस को इनके पास से तीन चेकबुक, दो पासबुक, एक टैबलेट, एक आईपैड, 53100 रूपए की नकदी, घटना में इस्तेमाल एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक सर्विलांस/क्राइम, साइबर व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को नौ साइबर अपराध करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

पत्रकारिता और बेरोज़गारी का पोस्टमार्टम: सच, संघर्ष और सवाल

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और पूछताछ में अपना नाम जानकीपुरम निवासी मोहम्मद शाहरुख पुत्र मोहम्मद कलीम, जानकीपुरम निवासी महफूज खान पुत्र मकसूद खान, कल्याणपुर गुडंबा निवासी सैयद अब्दुल्ला पुत्र फैजल, एकता नगर मड़ियांव निवासी मोहम्मद बसर पुत्र सनव्वर, बाराबंकी निवासी मोहम्मद रूबान पुत्र मुकीम, कैसरगंज बहराइच निवासी शाबिर पुत्र शान मोहम्मद, जनपद शाहजहांपुर निवासी सिकंदर पुत्र इरफान, जनपद बलरामपुर निवासी फरहान पुत्र इरफान व शाहजहांपुर जिले के जलालनगर निवासी तुफैल पुत्र गुलाम शाबिर बताया।

ये भी पढ़े

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को धन का लालच देकर उनके नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाते थे। इसके बाद गरीब तबके के लोगों से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, इंटरनेट नंबर तथा ओटीपी हासिल कर उनके बैंक खातों को अपने कब्जे में कर लेते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड के जरिए नकदी निकाल लेते हैं। पुलिस का कहना है गिरोह करीब छह साल से साइबर अपराध की दुकान चला रहे थे और जांच पड़ताल में पता चला कि अब तक छह करोड़ करोड़ रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते

Congress rally Maharajgan: ऐतिहासिक होगा महराजगंज में 13 जुलाई को होने वाला कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

भारत-नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

दो टूक : चुनावी मोड में यूपी…अबकी लड़ाई हार्ड और साफ्ट हिंदुत्व की

 

Spread the love

2 thoughts on “इंटरनेशनल साइबर गैंग का राजफाश

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

अपराधियों के आगे बेबस है गोरखपुर पुलिस

ब्रह्मभोज में बुलाकर शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या, पुलिस बेखबर सिकरीगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow:  सूबे के गोरखपुर जिले में बेखौफ अपराधियों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक के बाद एक बढ़ती आपराधिक वारदात से नागरिक दहशत में हैं। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में […]

Spread the love
Read More
Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More