Headline

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण

Environmental Conservation

Environmental Conservation पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को महराजगंज जिले के निचलौल थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष अंकित सिंह सहित थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का भी प्रेरणादायक संदेश देता है। कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। साथ ही थाना परिसर को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का भी संकल्प लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

इंटरनेशनल साइबर गैंग का राजफाश

एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते

Congress rally Maharajgan: ऐतिहासिक होगा महराजगंज में 13 जुलाई को होने वाला कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

गहन पूछताछ के बाद अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई शुरू

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Spread the love

One thought on “‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निचलौल थाने में हुआ पौधरोपण”

Comments are closed.

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More