गडकरी बोले-E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें

E20 Fuel

कंपनियों को सरकार ने  दिया आदेश, माना- माइलेज घटा

E20 Fuel : अब 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं। अगर ऐसे पेट्रोल से गाड़ी खराब होती है तो कंपनियां मुफ्त में पुर्जे बदलेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने कंपनियों को इस आशय के निर्देश दे दिये हैं। निर्देश में कहा गया है कि वे E20 फ्यूल से प्रभावित पुरानी गाड़ियों (2023 से पहले की) के पार्ट्स को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के बदलें। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि E20 फ्यूल से सोशल मीडिया पर गाड़ियों के खराब होने या नुकसान की खबरें गलत हैं और यह एक झूठा नैरेटिव है। हालांकि, उन्होंने पुरानी गाड़ियों का माइलेज कम होने की बात मानी है।

मुफ्त बदले जाएंगे रबर वॉशर्स

गडकरी ने कहा कि सर्विसिंग के लिए जाने वाली पुरानी कारों में पहले वॉशर्स मेटल के होते थे। अब ये रबर के बनाए जा रहे हैं। हमने कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सर्विसिंग के दौरान ग्राहकों से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज लिए इन वॉशर्स को बदला जाए।

सोशल मीडिया मनगढ़ंत और झूठी खबरें

गडकरी ने एथेनॉल से गाड़ियां खराब होने के दावों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “मुझे एक भी ऐसी कार दिखाएं जो E20 फ्यूल की वजह से खराब हुई हो या जिसे कोई नुकसान पहुंचा हो। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी चलाया जा रहा है, वह एक सोची-समझी रणनीति के तहत तैयार किया गया झूठा नैरेटिव है। अब तक ऐसी कोई भी कार नहीं मिली है, जो इस E20 पेट्रोल के कारण बंद पड़ी हो।”

गडकरी ने बयान के महत्वपूर्ण बिंदु

परफॉर्मेंस में पेट्रोल से बेहतर : एथेनॉल का ऑक्टेन नंबर हाई होता है और इसमें एंटी-नॉकिंग प्रॉपर्टीज यानी इंजन में आवाज न होने देने की क्षमता बेहतर होती है। मैं 2004 से इसे प्रमोट कर रहा हूं।

कम माइलेज की वजह : E20 पेट्रोल से माइलेज थोड़ा कम होता है, क्योंकि पेट्रोल के मुकाबले एथेनॉल की कैलोरिफिक वैल्यू (यानी ऊर्जा क्षमता) कम होती है।

ट्रैफिक का असर : दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में ट्रैफिक में रुक-रुककर चलने से गाड़ियां निचले गियर में चलती हैं, जिससे माइलेज गिरता है, लेकिन हाईवे पर लगातार 100kmph की स्पीड पर अंतर दिखेगा।

फ्लेक्स इंजन में दिक्कत नहीं : ARAI की रिपोर्ट के मुताबिक, खास तौर पर बने फ्लेक्स-फ्यूल इंजनों में माइलेज की कोई समस्या नहीं है। देश की करीब 12 कंपनियां अब फ्लेक्स मॉडल पर काम कर रही हैं। ब्राजील मॉडल और ₹75 की कीमत : ब्राजील 1970 से 27% एथेनॉल ब्लेंड का इस्तेमाल कर रहा है। सरकार का लक्ष्य जनता को अलग – अलग कीमतों पर फ्यूल ब्लेंड्स का विकल्प देना है; अभी एथेनॉल की कीमत करीब ₹75/लीटर है।

E20 पेट्रोल का विरोध क्यों?

भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

भारत और न्यूजीलैंड अब रणनीतिक साझीदार

भारत को हरा इंग्लैंड बन सकती है T-20 की सरताज

सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे

हैवान बना पिता…बस्ती में पिता पर दो बेटियों के यौन शोषण का आरोप

 

 

 

Spread the love

One thought on “गडकरी बोले-E20 पेट्रोल से गाड़ी खराब, तो पुर्जे मुफ्त बदलें”

Comments are closed.

Gold Price Today
Business

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में […]

Spread the love
Read More
Security of the Red Fort
National

लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 1000 से ज्यादा AI कैमरों से होगी निगरानी

Security of the Red Fort: स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत कर दिया है। इस बार सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Air India flight
accidents National

एअर इंडिया फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, सात सेकंड तक बेकाबू रहा विमान

300 फीट नीचे गिरा विमान Air India flight: एअर इंडिया की दिल्ली से फुकेट जा रही फ्लाइट AI 2379 से जुड़ी एक गंभीर तकनीकी घटना को लेकर नई जानकारी सामने आई है। शुरुआती तौर पर इसे सामान्य टर्बुलेंस की घटना माना जा रहा था, लेकिन तकनीकी रिपोर्ट में सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को […]

Spread the love
Read More