भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें और अंतिम T20 मुकाबले में टीम इंडिया को 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बीच भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास मुकाम दिला दिया।

53वां T20 खेलते ही बना दिया विश्व रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ साउथहैंपटन में मैदान पर उतरते ही अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह बिना टेस्ट या वनडे में डेब्यू किए सबसे ज्यादा T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। यह उनके करियर का 53वां T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री के नाम था, जिन्होंने केवल T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए 52 मैच खेले थे। अब अभिषेक शर्मा 53 मैचों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े

मोनाको डायमंड लीग में सर्वेश कुशारे तीसरे स्थान पर

बिना किसी अन्य फॉर्मेट में खेले सबसे ज्यादा T20I मैच

53 – अभिषेक शर्मा (भारत)

52 – सैमुअल बद्री (वेस्टइंडीज)

41 – ताशिंगा मुसेकिवा (जिम्बाब्वे)

30 – नुवान तुषारा (श्रीलंका)

25 – हर्षल पटेल (भारत)

T20 करियर के शानदार आंकड़े

अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए सिर्फ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। उन्होंने 53 मैचों में 32.36 की औसत और 190.36 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 1,618 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक भी दर्ज हैं और वह आईसीसी T20 बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं।

ये भी पढ़े

भारत को हरा इंग्लैंड बन सकती है T-20 की सरताज

पांचवें T20 में नहीं चला बल्ला

हालांकि रिकॉर्ड बनाने वाले अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह केवल 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। पूरी सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 131 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। वह इस सीरीज में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 218 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 229 रन के साथ सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

बटलर और ब्रूक ने भारत को किया बेहाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। यह T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए अब तक की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर ने शानदार 131 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे और महज 5 रन से अपना शतक चूक गए।

ये भी पढ़े

गंभीर की कोचिंग, श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

भारत 56 रन से हारा

इंग्लैंड ने भारत के सामने 258 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी और मुकाबला 56 रन से गंवा दिया। हालांकि हार के बावजूद अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार उपलब्धि बन गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

बेहतर पुलिसिंग पर दक्षिणी जोन के पुलिसकर्मी सम्मानित, इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह समेत चार अधिकारियों को मिला सम्मान

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Redmi Note 17 Pro 5G लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! 9000mAh बैटरी, 3500 Nits OLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा से मचेगा धमाल

हर नवें भारतीय पर कैंसर का खतरा !

प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में दीपिका को चलने में दिक्कत

गर्भवती महिलाओं का चावल भी ले उड़े, 1160 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश

Spread the love

Kathmandu
homeslider International

10 सेकेंड में बची जान, बोले- ‘साथी आंखों के सामने बह गए’

नेपाल पुलिस के 32 और सशस्त्र पुलिस बल के नौ जवान अभी भी लापता, तलाश जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। अब तक 12 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायलों का रेस्क्यू कर इलाज शुरू किया […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
homeslider International

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से अब तक 12 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 से अधिक सुरक्षाकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। तिब्बत से नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटे कोशी […]

Spread the love
Read More
Sports

मानव सुतार ने मचाया धमाल, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

ICC रैंकिंग में चमके मानव सुतार Manav Suthar ICC Ranking : ICC ने बुधवार, 26 अगस्त को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत के युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुतार ने शानदार छलांग लगाई है। अपने शुरुआती टेस्ट मैचों में दमदार प्रदर्शन का सुतार को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वह 28 […]

Spread the love
Read More