एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते

Joint family

Joint family संयुक्त परिवार की व्यवस्था से अलग आज एकल परिवार में सदस्यों को संबल देने वालों का अकाल सा है, ऐसे में रिश्ते टूट और बिखर ज्यादा रहे हैं। व्यक्ति तनाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। ये कहना था मुख्य अतिथि राम कथा वाचक धीरेन्द्र वशिष्ठ का। उन्होंने कहा कि समाज मनुष्य को भ्रष्ट करता है मनुष्य अबोध बालक के रूप में जनम लेता है।

जो स्वभाव से सरल और सीधा होता है। समाज में आने के बाद संपत्ति, लालच और ऊंच-नीच की भावना उसका स्वभाव परिवर्तित करके भ्रष्ट बना देती है। मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है, लेकिन हर जगह वह जंजीरों में जकड़ा हुआ है। ‘परिवारिक और सामाजिक संबंधों का वर्तमान स्वरूप’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अवध फाउण्डेशन की ओर से जानकीपुरम कार्यालय सभागार सभागार में किया गया था। अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष सूरजदेव शुक्ल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में सतयुग से कलियुग तक पारिवारिक संबंधों का निरंतर पतन होता गया। इसे सुधारने की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि राम कथा वाचक धीरेन्द्र वशिष्ठ
मुख्य अतिथि राम कथा वाचक धीरेन्द्र वशिष्ठ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन करने के पश्चात बीना मिश्रा के शिष्यों अराध्या मिश्रा, अद्वैत मिश्रा, साक्षी मिश्रा, रचित मिश्रा द्वारा के श्रीराम स्तुति व हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ l रामप्रकाश त्रिपाठी के संचालन में डॉ. काशीनाथ पांडेय ने कहा परिवार के बिना शिक्षा, ज्ञान, विकास किसी बच्चे का नहीं हो सकता। प्राचीन भारतीय संस्कृति सभी अपने कर्तव्य बताती थी, लेकिन प्रदूषित पाश्चात्य संस्कृति अधिकार सिखा रही है, जो पतन का कारण है। बीना मिश्रा ने रामायण के चरित्रों को काव्य में ढालकर परिवार का महत्व बताया।

बीरेन्द्र श्रीवास्तव ने समाज और देश की ईकाई परिवार को बताया। कार्यक्रम में शिक्षाविद्, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और युवाओं के संग काशीनाथ पाण्डेय, आरडी शुक्ला, शिवकुमार पांडेय, छठ कुमार शुक्ला, आर सी त्रिपाठी, जानकी शरण शुक्ला, प्रणव दत्ता, प्रकाश चन्द्र शर्मा जी,राकेश तिवारी, केसर सिंह, बीना मिश्रा, राम दयाल शुक्ला, शिवकुमार पांडेय, जानकी शरण शुक्ला, टीएन शुक्ला, लक्ष्मी नारायण दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Congress rally Maharajgan: ऐतिहासिक होगा महराजगंज में 13 जुलाई को होने वाला कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन

भारत-नेपाल तस्करी कर ले जाए जा रहे रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गहन पूछताछ के बाद अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई शुरू

हेमा मालिनी के सामने जीतेन्द्र ने किसे कहा खटारा

Spread the love

One thought on “एकल परिवार के चलते बिखरे रहे रिश्ते”

Comments are closed.

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More