संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा

संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन पूर्व रिहा हुए एक बंदी ने जेल प्रशासन पर अवैध वसूली किए जाने के गंभीर आरोप लगाए है। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया कि जेल में बंदी की बैरक बदलने के लिए 4600 रुपया वसूल किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न मद्दों में भी वसूली किए जाने की बात कही गई है। उधर जेल प्रशासन ने लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि पहली बात तो यह पुराना मामला है। इसके साथ ही जिस बंदी के साथ के साथ पेश आया जाता है वह ऐसे आरोप लगाते ही है।

ये भी पढ़े

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर परिक्षेत्र के संतकबीर नगर जेल में वर्तमान समय में करीब साढ़े चार सौ बंदी निरुद्ध है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर जेल में अवैध वसूली को लेकर कई वीडियो वायरल किए गए। वायरल वीडियो में पिछले दिनों जेल से रिहा हुए एक बंदी ने आरोप लगाया गया है कि जेल में एक माह बीतने के बाद बंदी की बैरक बदली जाती है। बैरक बदलने के लिए जेल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी बंदियों से मोटी रकम वसूल करते है। इसके अलावा मशक्कत, बैठकी और मुलाकात के लिए भी मनमाफिक वसूली की जा रही है।

ये भी पढ़े

मुंबई में बारिश का कहर, 16 ट्रेनें रद्द….फ्लाइट्स प्रभावित, स्कूल बंद

इस वसूली के एवज में बंदी को सुविधाएं देना तो दूर की बात शोषण और किया जाता है।  बंदियों से मिलने आए परिजनों से भी मुलाकात करने के नाम पर उगाही की जाती है। उधर इस संबंध में जब संतकबीर नगर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल का है ही नहीं पुराना है। इसमें जो आरोप लगाए गए है वह बेबुनियाद और निराधार है। उन्होंने बताया दबंग बंदियों पर जब सख्ती की जाती है तो वह जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए इस तरह की हरकते करते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

महिला के गर्भ पर उसका अधिकार, पति नहीं रोक सकता फैसला: हाई कोर्ट

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

Spread the love

2 thoughts on “संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Comments are closed.

Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More
Auraiya
homeslider Uttar Pradesh

औरैया दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद

Auraiya: चर्चित दोहरे हत्याकांड में औरैया की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला सामने आया है। दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला 15 […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
homeslider National Politics

“खाड़ी की गुलामी से बेहतर अग्निवीर”, नेपाल में गोरखा सैनिकों का हल्लाबोल, दबाव में बालेन शाह

नेपाल में अग्निवीर भर्ती पर बवाल, गोरखा पूर्व सैनिकों ने उठाई बहाली की मांग बालेन शाह सरकार के सामने बढ़ी चुनौती उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: भारत-नेपाल के ऐतिहासिक सैन्य संबंधों में गोरखा भर्ती का मुद्दा एक बार फिर केंद्र में आ गया है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा के बीच पूर्व […]

Spread the love
Read More