मुंबई में बारिश का कहर, 16 ट्रेनें रद्द….फ्लाइट्स प्रभावित, स्कूल बंद

IMD Warning

IMD Warning महाराष्ट्र में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई सहित कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि लोगों से केवल जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

भूस्खलन से ठप हुआ मुंबई-पुणे रेल मार्ग

सोमवार तड़के पुणे-मुंबई कनेक्टिंग रेल मार्ग के भोर घाट सेक्शन में लगातार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया। कर्जत-लोनावला के बीच ठाकुरवाड़ी और खंडाला-मंकी हिल सेक्शन में पहाड़ का बड़ा हिस्सा रेलवे ट्रैक पर आ गिरा, जिससे तीनों रेल लाइनें मलबे से भर गईं और रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया। रेलवे प्रशासन ने राहत एवं सफाई अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश के कारण मलबा हटाने का काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

16 ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सेंट्रल रेलवे ने 16 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन क्वीन, डेक्कन एक्सप्रेस, प्रगति एक्सप्रेस, धुले एक्सप्रेस, सिंहगढ़ एक्सप्रेस और पुणे-शोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा।

ये भी पढ़े

महिला के गर्भ पर उसका अधिकार, पति नहीं रोक सकता फैसला: हाई कोर्ट

उड़ानों पर भी पड़ा असर

खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को करीब एक घंटे तक सभी रनवे बंद रखने पड़े। इसके चलते इंडिगो की चार उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि विभिन्न एयरलाइंस की 13 उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइंस ने यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी है।

मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में स्कूल बंद

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर में सोमवार को सभी सरकारी, निजी और नगर निगम के स्कूलों तथा कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

अगले 48 घंटे तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मुंबई, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

इमारत हादसे में 6 लोगों की मौत

बारिश के बीच रविवार शाम मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश में जुटा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

क्षिप्रा नदी का रौद्र रूप, उज्जैन के रामघाट पर जलभराव…प्रशासन ने जारी की चेतावनी

लखनऊ: BMW की डिक्की से 26 लाख रुपये नकद बरामद

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

यूपी होमगार्ड भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 41 हजार से अधिक युवा हुए चयनित

वेस्‍टइंडीज ने न्‍यू चंडीगढ़ में शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में भारत को 5 विकेट से हराया रूस के हमलों के बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान- रूसी तेल रिफाइनरियों पर करेंगे हमला यमन के हूतियों का दावा- रियाद में Aramco की सुविधा पर मिसाइल और ड्रोन से हमला इजरायल […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

इन 12 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा के लिए खुलेगा रेल कनेक्टिविटी का रास्ता

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन की DPR तैयार, 291.881 किमी लंबी होगी परियोजना Ranchi : रेल सुविधा से वंचित झारखंड के सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जैसे जिलों के लिए नई रेल कनेक्टिविटी का रास्ता खुलने जा रहा है। धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो गई है। दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के बिलासपुर […]

Spread the love
Read More