FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। मेसी अब लगातार आठ वर्ल्ड कप मैचों में कम से कम एक गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी नंबर-1

मेसी इस विश्व कप में अब तक 7 गोल कर चुके हैं और फिलहाल गोल्डन बूट की रेस में पहले स्थान पर बने हुए हैं। खास बात यह है कि अपने शानदार करियर में मेसी अब तक कभी भी विश्व कप का गोल्डन बूट नहीं जीत सके हैं, लेकिन इस बार उनके पास यह उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। केप वर्डे के खिलाफ किया गया गोल मेसी के विश्व कप करियर का 20वां गोल भी रहा, जिसके साथ वह विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए।

एमबापे दे रहे कड़ी टक्कर

गोल्डन बूट की रेस में मेसी को सबसे बड़ी चुनौती फ्रांस के किलियन एमबापे से मिल रही है, जिन्होंने अब तक 6 गोल किए हैं। वहीं नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड और इंग्लैंड के हैरी केन 5-5 गोल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

FIFA World Cup 2026 गोल्डन बूट रेस

लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) – 7 गोल

किलियन एमबापे (फ्रांस)  – 6 गोल

एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे)  – 5 गोल

हैरी केन (इंग्लैंड)  – 5 गोल

अब मिस्र से होगी अर्जेंटीना की टक्कर

राउंड ऑफ-32 में जीत के बाद अर्जेंटीना की अगली चुनौती मिस्र (इजिप्ट) होगी। मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को 1-1 से बराबरी पर खत्म करने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई। अब अर्जेंटीना और मिस्र के बीच राउंड ऑफ-16 का मुकाबला 7 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे खेला जाएगा। मेसी की नजर जहां टीम को लगातार दूसरी बार विश्व कप खिताब की ओर ले जाने पर होगी, वहीं दुनिया की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि क्या अर्जेंटीना के कप्तान गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त बरकरार रख पाते हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा… https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

बिना मैदा की खस्ता मठरी बनाएं घर पर, अजवाइन-कलौंजी बढ़ाएंगे स्वाद और कुरकुरापन

किसानों को राहत, बाजार को संकेत: सरकार ने प्याज खरीद दर बढ़ाकर ₹2,125 प्रति क्विंटल की

यूपी के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, छह जुलाई से पुराने शेड्यूल पर चलेंगी कक्षा एक से आठ तक की क्लासें

महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसियों ने विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में की मासिक बैठक

Spread the love

One thought on “FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास”

Comments are closed.

Mohammad Nawaz Doping Case
Sports

डोपिंग केस में ICC सख्त, मोहम्मद नवाज के रन-विकेट रिकॉर्ड बुक से बाहर

Mohammad Nawaz Doping Case :  पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोपिंग नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किए गए उनके सभी प्रदर्शन को रिकॉर्ड से हटाने का फैसला किया है। इस […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup 2026
Sports

इस बार मेसी गोल्डन बूट जीतने की रेस मे

फाइनल मुकाबला होगा अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब अर्जेंटीना का सामना फाइनल मुकाबले में स्पेन से होगा। वहीं इसके अलावा […]

Spread the love
Read More
Sports

T20 जीरो और ODI में हीरो, एकदम बदल गये अक्षर पटेल

IND vs ENG ODI : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ  तीन  मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में फुस्स नजर आए थे। लेकिन ओडीआई में वह एकदम बदल-बदले नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले […]

Spread the love
Read More