इलाज के दौरान हवलदार अरविंद कुमार का निधन, 22 साल की सैन्य सेवा का हुआ अंत

Baliya

Baliya : नगरा थाना क्षेत्र के तुर्की दौलतपुर गांव निवासी और भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार का राजस्थान के सूरतगढ़ में इलाज के दौरान निधन हो गया। करीब 22 वर्षों तक सेना में सेवाएं देने वाले अरविंद कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, अरविंद कुमार लगभग 22 वर्ष पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और लंबे समय तक विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। करीब पांच दिन पहले उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें सूरतगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। फोन पर हुई बातचीत में उनके छोटे भाई, जो स्वयं भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने बताया कि बीमारी के बाद उनका लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हवलदार अरविंद कुमार अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सूचना पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार उनके आवास पर पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और देश सेवा के प्रति समर्पित सैनिक बताया।

परिजनों के मुताबिक, सेना की एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जा रहा है। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। हवलदार अरविंद कुमार के निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगाhttps://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

 बेटी को बेटे की तरह दी आज़ादी, जॉब में आते ही मुस्लिम लड़के के साथ भागी

मुंबई की बारिश में डिलीवरी सिस्टम की परीक्षा, जलभराव के बीच कंपनियों ने अपनाए नए तरीके

नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ डॉ. मुखर्जी ने किया था शंखनादः CM

श्रीलंका की जेल में भीषण हिंसक झड़प: 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “इलाज के दौरान हवलदार अरविंद कुमार का निधन, 22 साल की सैन्य सेवा का हुआ अंत

Comments are closed.

UPSSSC
Uttar Pradesh

UPSSSC: 5,369 पदों पर अंतिम चयन परिणाम 10 सितंबर तक आने की संभावना

Lucknow : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 08-परीक्षा/2023 के तहत कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III के 5,369 रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। आयोग के अनुसार इन पदों पर अंतिम चयन परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 10 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बली प्रेक्षागृह में ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

Cultural : एक पुरानी कहावत को चरितार्थ करने वाला राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आज शाम बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा मंचित नाटक दर्शकों को हंसाते हुए सकारात्मक संदेश दे गया। रामकिशोर नाग का लिखा और सरिता कपूर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ‘घर की मुर्गी’ बता गया कि अगर नजरिया सही हो तो जो प्राप्त […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

विज्ञान फाउण्डेशन ने किया युवा कौशल एवं रोजगार संगम का आयोजन

Science : फाउण्डेशन लखनऊ द्वारा एम्पावर-द इमर्जिंग मार्केट्स फाउण्डेशन के सहयोग से संचालित परिवर्तन परियोजना के तहत युवा कौशल एवं रोजगार संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप निदेशक सेवायोजन विभाग डिप्टी डायरेक्टर करुणा सचान तथा अतिथि के रूप मे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग से एडिशनल कमिश्नर वी डी […]

Spread the love
Read More