तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Prime Minister Modi's visit to Indonesia

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया स्वागत

Prime Minister Modi’s visit to Indonesia : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव के लिए आभार जताया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचने के बाद  नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के एयरपोर्ट पर किए गए व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बेहद अभिभूत हूं।”

मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति प्रबावो सुबियांतो ने व्यक्तिगत रूप से मेरा स्वागत किया, जिससे मैं अत्यंत भावुक हो गया। उन्होंने कहा, “2018 में, हमने अपने दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया, जिससे हमारे लोगों को अनेक लाभ प्राप्त हुए हैं। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और मैं विभिन्न क्षेत्रों में इस साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से चर्चा करेंगे।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति प्राबोवो और मैं योग्याकार्ता में प्रम्बबनन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे। यह दौरा हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी मजबूत करेगा। इंडोनेशिया में रहने के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करने के अवसर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।

यह भी पढ़ें

इलाज के दौरान हवलदार अरविंद कुमार का निधन, 22 साल की सैन्य सेवा का हुआ अंत

 

PM इंडो पैसिफिक मिशन के तहत छह दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

Spread the love

Imran Khan
International Politics

इमरान खान के लिए खुला बाहर आने का रास्ता?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बढ़ी सियासी हलचल Pakistan Politics: पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के […]

Spread the love
Read More
New York
International

सुरक्षा परिषद में ‘ग्लोबल साउथ’ को मिले हक, तभी सुरक्षित होगा भविष्यः भारत

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कार्यप्रणाली में तत्काल और गहरे सुधारों की मांग करते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर पुरजोर आवाज उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की चार्ज डी अफेयर राजदूत योजना पटेल ने यूएनएससी के कामकाज के तरीकों पर आयोजित सालाना […]

Spread the love
Read More
Uber Eats
Business International Science & Tech

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

Uber Eats की नई उड़ान Uber Eats Drone Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर और दूसरी खाने-पीने की चीजें सड़क […]

Spread the love
Read More