नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ डॉ. मुखर्जी ने किया था शंखनादः CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर निवेदित की श्रद्धा, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है तो उसमें डॉ. मुखर्जी की भूमिका अहमः CM YOGI

देश की अखंडता के लिए सत्ता की राजनीति को तिलांजलि देते हुए सरकार से अलग हो गए थे डॉ. मुखर्जीः  CM

CM Yogi   : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत माता का महान सपूत, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद् बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद-370 के खिलाफ नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की वह नीति, जो देश की एकता और अखंडता को चुनौती दे रही थी, डॉ. मुखर्जी ने उसके खिलाफ शंखनाद किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार ने 2019 में कश्मीर में अनुच्छेद-370 समाप्त कर डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार किया और कश्मीर में भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को प्रभावी ढंग से लागू किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 125वीं जयंती पर उनके प्रति श्रद्धा निवेदित की। सीएम योगी ने सिविल अस्पताल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन भी किया।

पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है तो उसमें डॉ. मुखर्जी की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के आंदोलन में प्रमुखता से जुड़े। बंगाल को जब पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की चालें चली जा रही थीं, तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी इसके खिलाफ खड़े हुए। आज का पश्चिम बंगाल यदि भारत का हिस्सा है तो इसमें जिन महान नेताओं ने खुद को समर्पित कर आंदोलन का हिस्सा बनाया और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की, उसमें डॉ. मुखर्जी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के मंत्री के रूप में खाद्य नीति व उद्योग नीति को प्रमुखता से लागू किया।

देश की अखंडता के लिए सरकार से भी अलग हो गए थे डॉ. मुखर्जी

CM ने कहा कि जब नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति देश की अखंडता के सामने चुनौती बनी तो सत्ता की राजनीति को तिलांजलि देते हुए वे सरकार से अलग हो गए। भारतीय जनसंघ के गठन के बाद संस्थापक अध्यक्ष के रूप में राष्ट्र की अखंडता के लिए उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान नहीं चलेगा’ का उद्घोष करते हुए कश्मीर की परमिट प्रणाली का विरोध किया। इस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। 1953 में कश्मीर में ही उनका बलिदान हो गया।

डॉ. मुखर्जी को आदर्श मानने वाली भाजपा पश्चिम बंगाल में बनी शासन का हिस्सा

CM योगी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान के खूनी पंजे से बचाने में महती भूमिका का निर्वहन किया, वही पश्चिम बंगाल आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपना आदर्श मानने वाली भाजपा के शासन का हिस्सा बना है। डबल इंजन सरकार पश्चिम बंगाल में डॉ. मुखर्जी से जुड़े स्थलों के पुनरुद्धार के लिए कार्य कर रही है।

महज 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में दीं सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1901 में बंगाल में हुआ था। उच्च शिक्षा अर्जित करने के साथ ही प्राध्यापक के रूप में उन्होंने जीवन की शुरुआत की। महज 33 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, कपिलदेव अग्रवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

महाकालेश्वर मंदिर में अफसाना खान: पति संग किए दर्शन, सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

श्रीलंका की जेल में भीषण हिंसक झड़प: 25 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

योगी कैबिनेट का फैसलाः 29 में से 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार घटा

 

 

2 thoughts on “नेहरू सरकार की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ डॉ. मुखर्जी ने किया था शंखनादः CM”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National

विश्व विरासत सप्ताह पर आज स्मारकों में फ्री एंट्री

New Delhi: अगर आप देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो 19 नवंबर का दिन आपके लिए खास है। विश्व विरासत सप्ताह की शुरुआत के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण वाले स्मारकों में आज पर्यटकों को प्रवेश शुल्क से छूट दी गई है। इसका मतलब है […]

Read More
New Delhi
homeslider National

‘जन्मदिन मुबारक शेरनी!’ प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा को किया याद

New Delhi: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद करने वालों का सिलसिला जारी है। इस खास अवसर पर कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी। प्रियंका ने बचपन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें […]

Read More
National Politics

आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अदालत ने हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से […]

Read More