
Ram Govind Chaudhary सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था।
ये भी पढें
राम गोविंद चौधरी का उत्तर प्रदेश की राजनीति, खासकर बलिया की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण योगदान रहा। वह बलिया की चिलकहर और बांसडीह विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे। विधानसभा में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी निभाई। आज़म ख़ान के बाद राम गोविंद सपा के क़द्दावर नेता बताए जाते थे।
ये भी पढें
पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व
उनके निधन की खबर से समाजवादी पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। राम गोविंद चौधरी के निधन को समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पूर्णिमा व्रत कल: भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व
प्रदर्शन के बीच बारिश में बैरिकेडिंग पर चढ़ गए अजय राय
IBSA व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प


One thought on “सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस”
Comments are closed.